राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान मुक्ति संसद में आत्महत्या कर चुके महाराष्ट्र के किसानों के बच्चों ने अपनी पीड़ा को एक नाटक के जरिए सबके सामने रखा।
पहाड़ों की रानी मसूरी में एक कश्मीरी व्यापारी की दुकान उस समय जबरन बंद करवा दी गई, जब यह देख्ाा गया कि उस व्यापारी की फेसबुक पोस्ट में पाकिस्तानी सेना की तारीफ की गई है।
बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस कंगना रानाउत अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग के समय सिर में तलवार लगने से घायल हो गई हैं। कंगना को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
देश में 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी लागू होने के बाद से लगभग 15 लाख लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी हैं। इसका खुलासा सेन्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआइई) के एक सर्वे में किया गया है।
मध्यप्रदेश के मंदसौर से दिल्ली पहुंची किसान मुक्ति यात्रा ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर किसान मुक्ति संसद का आयोजन किया, जिसमें किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने और कर्ज मुक्ति के मुद्दे पर लड़ाई जारी रखने की घोषणा की गई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों की आवाज संसद में भी बुलंद करने की बात कही गई। इस दौरान किसानों ने हाथ उठाकर आत्महत्या मुक्त भारत बनाने का संकल्प भी लिया।
एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनके अधीन मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है।
देश में आए दिन गौरक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा की खट्टर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। गौ रक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी और फर्जी गौ रक्षकों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी चेतावनी के बाद भी इस पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है।
पुणे के बाद सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इंदु सरकार’ के प्रमोशन के लिए नागपुर पहुंचे निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर का कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं ने जमकर विरोध किया।
यूपी विधानसभा में सदन के अंदर विस्फोटक मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे खतरनाक आतंकवादी साजिश का हिस्सा बताते हुए मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की।