आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही उन पर आरोपों की झड़ी भी हो रही है। उनके जन्म दिवस के दिन भी भाजपा नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाए।
महाराष्ट्र में किसान नेताओं ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। किसान नेताओं ने कहा है कि यदि दो दिन में हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब पूरे राज्य में आंदोलन तेज होगा।
लगातार दूसरे दिन भी NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले को लेकर छापेमारी जारी रखी। NIA सुत्रों का कहना है कि रविवार को कश्मीर में श्रीनगर की 4 लोकेशन और जम्मू की 1 लोकेशन पर छापेमारी की गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही शनिवार को कश्मीर,दिल्ली और हरियाणा में 23 जगहों पर छापे मारी की गई थी।
जम्मू और कश्मीर के सोपोर में एक बैंक के नजदीक कुछ आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं।
हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाले जानते हैं कि धूम्रपान खतरनाक होता है, समस्याओं को हथेली पर तंबाकू के साथ रगड़ने वाले जानते हैं कि इसके सेवन से कष्टप्रद मौत मिलती है। फिर भी इसे तंबाकू सेवन करने वालों की कमी नहीं है। मई की 31 तारीख विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाई जाती है। जागरूकता की हर कोशिश के बाद भी हर दिन धूम्रपान या अन्य तंबाकू उत्पाद के प्रयोग के कारण हर दिन तीस हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ देते हैं।
24 मई की रात जेवर बुलंदशहर हाईवे पर हुई लूटपाट, हत्या और गैंगरेप के मामले में यूपी पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर इन चार लोगों से पूछताछ चल रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना को विपक्षी पार्टियों ने प्रदेश सरकार के माथे का कलंक बताया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक ईवीएम हैकिंग की चुनौती को सिर्फ एनसीपी ने स्वीकार किया है। आप ने चुनाव आयोग के ईवीएम हैकथान को ड्रामा बताया है। 3 जून को होने वाले ईवीएम हैकथान के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का शुक्रवार को आखिरी दिन था।