गुजरात के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ था। गृह मंत्रालय का कहना है कि गाड़ियों में कोई दिक्कत नहीं है।
राजस्थान से सटे गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों में अब स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच कांग्रेस के राहुल गांधी का राजस्थान व गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा तय हुआ है।
डोकलाम को लेकर पिछले डेढ़ महीने से जारी तनातनी के बीच एक बार फिर चीन ने भारत को चेताने की कोशिश की है। चीन ने कहा है कि भारत इस भ्रम में न रहे कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के चीन दौरे के दौरान विवाद सुलझाने पर बात होगी।
उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार 71 वर्षीय गोपाल कृष्ण गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते हैं तथा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के साथ बंगाल के पूर्व गवर्नर भी रह चुके हैं। प्रशासनिक व कूटनीतिक पदों पर लंबे अनुभव के धनी होने के साथ लेखन और बौद्धिक जगत में अपनी खास पहचान रखते हैं। समझा जाता है कि पारिवारिक जड़ें गुजरात की होने के कारण विपक्ष ने उन्हें चुना है ताकि पीएम मोदी भी आसानी से उनका विरोध न कर पाएं।
दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। गंगा की सफाई करने को लेकर भी समझौता हुआ है। इजरायल की पानी को साफ करने की तकनीक काफी एडवांस मानी जाती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने इजराइल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पिछले 70 साल में इजराइल का दौरा करने वाले मोदी पहले भारतीय पीएम होंगे। अपने इजराइल दौरे के बाद मोदी जर्मनी भी जाएंगेे।