संयोग देखिए जिस दिन संजय दत्त भूमि से अपनी नई फिल्मी पारी शुरू कर रहे हैं, उसी दिन जस्टिस कोडे भी पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। जस्टिस कोडे वही हैं जिन्होंने असल जिंदगी में संजय दत्त को सजा सुनाई थी। जस्टिस पीडी कोडे आने वाली फिल्म जेडी में जज की भूमिका निभा रहे हैं।
खबरों की दुनिया के लोग फिल्मी दुनिया में छा गए हैं। ऐसे ही लोगों में एक और नाम है, शैलेंद्र पांडेय का। शैलेंद्र एक नामी अखबार में फोटो-संपादक के रूप में काम कर चुके हैं। अब वह लेखक-निर्माता-निर्देशक के रूप में नई पारी खेल रहे हैं। इस पारी का आगाज 22 सितंबर से हो रहा है, फिल्म का नाम है, जेडी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं।
अक्सर विवादों में रहने वाली बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका सिंह ने हाल ही में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर काफी हंगामा किया। टर्मिनल-3 से उड़ान भरने वाली प्रियंका के पास से चैकिंग के दौरान एक चाकू मिली थी। चैकिंग स्टाफ के कहने पर भी प्रियंका चाकू निकालने के लिए राजी नहीं हुईं। जिसकी वजह से काफी हंगामा हुआ।
डैथ ओवरों में टीम की गेंदबाजी से निराश कोलकाता नाइट राइट राइडर्स के मनीष पांडे ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद कहा कि उन्हें खेल के इस पहलू पर मेहनत करने की जरूरत है।