चोरी करना तो हमेशा से ही खराब है। लेकिन नए जमाने में चोरी की परिभाषाएं भी बदल गई हैं। किसी सामान को बिना पूछे उठा लेना, जेबकतरी जैसी बातों को भूल जाइए। अब वाई फाई चोरी भी गंदी बात है।
टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स यानी टोइफा की धूम मचनी शुरू हो गई है। सितारे दुबई की ओर कूच कर गए हैं। दुबई में 18 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर फिल्मी दुनिया से लेकर फिल्मों के मुरीदों तक में बराबर का उत्साह बना हुआ है
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के बाहर मुख्य विपक्षी दल बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया को करीब दो अरब डालर के भ्रष्टाचार के एक मामले में सोमवार को एक अदालत में समर्पण करने के बाद जमानत मिल गई।
भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि सचिन तेंदुलकर अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए। उन्हें पता नहीं था कि दोहरे , तिहरे शतक या 400 रन कैसे बनाते हैं। हालांकि उनमें इन बुलंदियों को छूने की क्षमता थी लेकिन वह मुंबई स्कूल ऑफ क्रिकेट में फंसे थे।
भारत में जल परियोजनाओं को हासिल करने के लिए अमेरिकी कंपनी लुई बर्जर ने गोवा और गुवाहाटी में 9,76,000 डॉलर की रिश्वत दी है। अमेरिका की न्यूजर्सी स्थित निर्माण प्रबंधन कंपनी पर भारत ने गोवा और गुवाहटी में जल विकास से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाएं हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को करोड़ों रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है।
दाउद इब्राहिम के बाद डी-कंपनी में नंबर दो और उसका सबसे भरोसेमंद सहयोगी छोटा शकील अब भारत लौटना नहीं चाहता। शकील के अनुसार, 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद देश वापस लौटने की उनकी पेशकश को भारत सरकार ने ठुकरा दिया था और अब वे खुद भारत लौटने से हिचक रहे हैं।
सितंबर से ऐसे व्यक्ति जो उर्दू, अरबी या अंग्रेजी न जानता हो वह भी दुबई में ड्राइविंग की परीक्षा दे सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में आने वाले सितंबर से यह परीक्षा हिंदी में भी होगी। हिंदी के अलावा अब ड्राइविंग लाइसेंस पाने की इच्छुक अभ्यर्थी मलयालम, तमिल, बांग्ला, चीनी, रूसी और फारसी भाषा का भी चयन कर सकते हैं।
प्रेम की गहराई में डूबे जोड़ो का नाम लीजिए और ऐसा हो नहीं सकता कि अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी का नाम न आए। सरहद पार से दोनों ने बखूबी अपने रिश्ते को निभाया और यह उनके प्यार की गरमाहट ही है जो सालों बाद वे दोनों याद किए जाते हैं