उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नेपाल से लगे तराई और पूर्वी अंचल के 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिये सोमवार को 57. 36 प्रतिशत मतदान हुआ।
राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों के चुनावी खर्च में पारदर्शिता लाने, पेड न्यूज पर लगाम लगाने, चुनाव आयोग के दायरे में विस्तार करके देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाजपा सांसद वरूण गांधी का निजी विधेयक जन प्रतिनिधित्व अधिनियम संशोधन विधेयक 2016 लोकसभा में विचार के लिए रखा जायेगा।
चुनाव प्रचार में नेताओं के भाषण को लेकर चुनाव आयोग ने नाराजगी जाहिर की है। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को नोटिस जारी करते हुए भाषणों पर संयम बरतने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों से लगातार वोट की अपील कर रही बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि राज्य में सपा के लगभग पांच साल और केन्द्र में भाजपा के पौने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान दोनों की गलत नीतियों से प्रदेश की 22 करोड़ जनता नाराज है।
आम लोगों के फायदे की खातिर प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाने के लिए देश को और अधिक वैज्ञानिकों की जरूरत पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 104 उपग्रहों का एक साथ प्रक्षेपण और एक नयी मिसाइल के सफल परीक्षण जैसी उपलब्धियों के माध्यम से हमारे वैज्ञानिकों ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया और दुनिया भर में उनकी सराहना हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की विरोधी पार्टियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में नेपाल सीमा से सटे गोण्डा क्षेत्र में ऐसे लोगों को नहीं चुना जाना चाहिये जो सरहद पार बैठे षड्यंत्रकारियों की मदद करें।
महाराष्ट्र में 10 नगर निगमों और 11 ज़िला परिषदों में शिवसेना भाजपा पर भारी पड़ती दिख रही है। वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान में शिवसेना भाजपा को मात देती जा रही है। शिवसेना 65 सीटों पर आगे है वहीं भाजपा की बढ़त 37 सीटों पर है।
बीएमसी यानि बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अब तक नतीजों में शिवसेना सबसे आगे है। भाजपा दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के लिए बुरी खबर है। मुंबई के अलावा नौ अन्य महानगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रहार करते हुए कहा कि सिर्फ नफरत फैलाने वाले इन दोनों ही संगठनों के पास देश की आजादी में योगदान के नाम पर बताने के लिये कुछ नहीं है। इन्होंने देश को ना तो महात्मा गांधी दिया और ना ही सरदार पटेल।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती अपने आखिरी चरण में है। 277 में से 225 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। शिवसेना को 84, भाजपा को 81, कांग्रेस को 31, एनसीपी को 9, एमएनएस को 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं। दो सीटों पर अभी गिनती जारी है।