सतारा जिले का एक गांव स्ट्रॉबेरी के लिए काफी लोकप्रिय है लेकिन अब यह गांव किताबों के कारण भी लोकप्रिय होने जा रहा है। दरअसल इस गांव को भारत का पहला किताबों का गांव वाला टैग मिलने वाला है।
मशहूर फिल्म निर्देशक मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पहला गाना ‘बारिश’ बुधवार को रिलीज हो चुका है। यह फिल्म मशहूर लेखर चेतन भगत की नॉवल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। श्रद्धा कपूर ने इस गाने के बारे में मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस को बताया था कि आज यानी 12 अप्रैल को ये गाना रिलीज किया जाएगा।
विषम लिंगानुपात के लिए कुख्यात हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब यहां लिंगानुपात ने 950 का आकंड़ा छुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस साल मार्च तक जन्म के समय लिंग अनुपात 1000 लड़कों पर 950 लड़कियों का रहा। उन्होंने बताया कि ऐसा राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है।
कुछ शीर्ष खिलाडि़यों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही रायल चैलेंजर्स बेंगलौर और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें आईपीएल दस में कल बेंगलुरू में जब आमने-सामने होंगी तो वे अपने मजबूत पक्षों के दम पर एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगी।
27 साल की उम्र में 2001 में टेस्ट पदार्पण के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का आगाज करने वाले पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा कह दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की आगामी टेस्ट सीरिज उनके जीवन की अंतिम सीरिज होगी।
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाडि़यों पीवी सिंधू और साइना नेहवाल को बुधवार को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल के पहले दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए बनी नीति पर भारत के बदले रुख से पड़ोसी पाकिस्तान परेशान सा दिख रहा है। या यूं कहें कि परमाणु हथियार पॉलिसी में 'नो फर्स्ट यूज' पर भारत के बदलते विचार से पाकिस्तान घबराया हुआ है।
क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अहम लम्हों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ की। सचिन ने कहा कि टीम के सफल घरेलू सत्र में बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मार्क टेलर ने विराट कोहली की उस टिप्पणी की आलोचना की है जिसमें भारतीय कप्तान ने कहा था कि हाल में समाप्त हुई कड़वाहट भरी टेस्ट सीरीज के बाद उनकी आस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों से दोस्ती भी खत्म हो गयी है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आय खुलासा योजना के तहत कालेधन की घोषणा करने वाले उन लोगों को किसी प्रकार की राहत देने से इनकार किया है जिन्होंने व्यक्तिगत समस्याओं या नकदी की कमी के कारण कर और जुर्माने की पहली किस्त निर्धारित समय सीमा में जमा नहीं की है।