अफगान तालिबान ने अपने पूर्व नेता मुल्ला अख्तर मंसूर की अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने की पुष्टि करते हुए बुधवार को समूह के नए नेता के नाम की घोषणा कर दी। आतंकवादी समूह ने हैबतुल्ला अखुंदजादा को अपना नया नेता नियुक्त किया है।
दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम बदलकर सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी रखने की मांग करते हुये भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने शनिवार को आरोप लगाया कि वह ऐसे लोगों का अड्डा बनता जा रही है जो देश के खिलाफ साजिश में शामिल है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर पठानकोट हमले की निंदा की। शरीफ ने हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई का वादा किया। बातचीत में पीएम मोदी ने भारत की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचनाओं पर तत्काल कदम उठाने पर जोर दिया।
माली के एक होटल पर आतंकवादी हमले में मरे 27 लोगों में भारतीय मूल की एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जान किरबी ने बताया कि कल के हमले में एकमात्र जिस अमेरिकी नागरिक की मौत हुई वह अनीता अशोक दातार (41) हैं। इन 27 लोगों की मौत के बाद माली में शोक की लहर है और देश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। देश में 10 दिनों के लिए आपातकाल भी लगा दिया गया है।
अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में सशस्त्र आतंकियों ने रेडिसन ब्लू होटल में 170 लोगों को बंधक बना लिया है इनमें 15 भारतीय भी बताए जा रहे हैं। मुंबई के 26/11 हमले की तरह की घटना में दो लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। खबर है कि बंधक बनाए गए तीन लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है। बंधकों से कुरान की आयतें सुनाने को कहा जा रहा है और ऐसा करने वाले 15 लोगों को रिहा कर दिया है।
सीआईए के निदेशक जॉन ब्रेनन के हैक किए गए निजी ई-मेल अकाउंट से विकीलीक्स द्वारा जारी दस्तावेजों के मुताबिक पता चला है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में भारत के बढ़ते प्रभाव से मुकाबले के लिए आतंकियों का इस्तेमाल छद्म रूप से किया।
अमेरिकी मीडिया में आई इस खबर पर चुटकी लेते हुए कि अमेरिकी तकनीकी कंपनियों के लिए अगले बड़े मोर्चे के तौर पर भारत ने चीन की जगह ले ली है, सरकारी चाइना डेली ने एक आलेख में कहा है कि भारत उस मुकाम तक भी नहीं पहुंच पाया है, जहां चीन पांच साल पहले था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अमेरिका के कोलेरेडो स्थित एस्पेन इंस्टीट्यूट में एक वैश्विक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने की जानकारी कांग्रेस पार्टी की ओर से मीडिया को दी गई है। राहुल गांधी के साथ इस कॉन्फ्रेंस में एक कांग्रेस के एक और युवा नेता मिलिंद देवड़ा भी शिरकत कर रहे हैं और खुद देवड़ा ने इससे जुड़ी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। यहां सवाल यह पूछा जा रहा है कि आखिर यह कौन सी कॉन्फ्रेंस है जिसमें दुनिया की इतनी दिग्गज हस्तियां और कई देश के राष्ट्राध्यक्ष, नीति नियंता आदि शिरकत कर रहे हैं।
चीन ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की मांग के लिए जापान, जर्मनी और ब्राजील के साथ भारत का गठबंधन करना एक बहुत बड़ी गलती है।