अमेठी में बनने वाले फूड पार्क को निरस्त किए जाने से नाराज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमेठी के दौरे पर पहुंचे राहुल ने कहा कि फूड पार्क बन जाने से जिले का विकास होगा लेकिन यह सरकार विकास नहीं चाहती। राहुल ने केंद्र सरकार को दस में से शून्य अंक भी दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी के डीएलएफ और कांग्रेस राज में हुए तमाम जमीनी सौदों और भूमि उपयोग में बदलाव (सीएलयू) के खिलाफ हरियाणा में शुरू हुई न्यायिक जांच को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं सामने लाने के लिए शुक्रवार को आदिलाबाद जिले के कोरीतिकल गांव से 15 किमी की पदयात्रा की शुरू कर दी है। कृषि संकट के चलते इस गांव में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है।
राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े कई प्रश्न आज भी जिंदा हें। कई लोग भी इन सवालों के घेरे में आए। राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि इक्कीस मई से पूर्व इस हत्याकांड से जुड़े सवालों पर नजर
हरियाणा की भाजपा सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के गुडगांव में जमीन सौदे की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया है। यह जांच अगले छह महीने में पूरी होनी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि हुड्डा सरकार ने सोनिया गांधी के दामाद को खुश करने के लिए सारी हदें पार कर दी थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर 'सूट-बूट वाले जीजा जी' काफी चर्चाओं में हैं। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने 'सूट-बूट वाले जीजा' की जांच की बात कही थी। इसके जवाब में वाड्रा ने फेसबुक पर सूट-बूट में अपनी एक तस्वीर ही साझा कर दी।
लोकसभा में मंगलवार को भूमि अधिग्रहण विधेयक को संयुक्त समिति को भेजने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ अब यह तय हो गया है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस विधेयक को लेकर जोर आजमाइश अब संसद के मानसून सत्र तक टल गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आउटलुक समूह के दिवंगत संस्थापक संपादक विनोद मेहता को जी.के.रेड्डी मेमोरिअल अवार्ड दिया, जिसे विनोद मेहता की पत्नी सुमिता मेहता ने स्वीकार किया। दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए।