भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट के शिलान्यास से पहले सरकार का कहना है कि देश जब स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, उस वक्त देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी।
देश में रेल दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले चौबीस घंटों में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में फिर एक रेल हादसा होते-होते टल गया। पीयूष गोयल के रेल मंत्री बनने के बाद गुरूवार को पहली बार एक ही दिन में तीन रेल हादसे हुए।
लखनऊ में मंगलवार से मेट्रो की सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर राम नाइक ने ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के लिए शुरु की गई लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई।
सुवर्णा ने कहा, "मेरे साथ जैसा जून में हुआ था वैसी ही घटना मेरे साथ कल फिर से घटित हुई। दिव्यांग होने के बाद भी मुझे ऊपर की बर्थ दी गई जबकि मैंने विशेष श्रेणी (दिव्यांग कोटे) से टिकट लिया था।"
पहले चरण में, लखनऊ मेट्रो 8.5 किमी के रूट पर अमौसी एअरपोर्ट से चारबाग़ रेलवे स्टेशन के बीच दौड़ेगी। ये सेक्शन मेट्रो के 23 किमी लम्बे नार्थ-साउथ गलियारे का प्रथम हिस्सा है, जिसमें करीब 6,800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
पिछले कई दिनों से देश में लगातार हो रहे रेल हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को फिर एक रेल हादसा मुंबई में हुआ, जहां रेल के चार डिब्बे पटरी से उतर गए।