भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज खुलासा किया तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में टास और अच्छे विकेट पर पहले बल्लेबाजी का मौका गंवाने के बाद जीत दर्ज करके उनकी टीम को अतिरिक्त प्रेरणा मिली।
एक बार फिर स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढत बना ली। भारत की स्पिन तिकड़ी आर अश्विन (तीन विकेट), रविंद्र जडेजा और जयंत यादव (दो-दो विकेट) ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 236 रन पर पवेलियन भेज दिया।
500 और 1000 रुपए की नोटबंदी के बाद छपे नए नोटों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के देखने की दिशा में बदलाव हुआ है। पुराने नोटों में बापू जहां वाम दिशा की ओर देख रहे हैं वहीं नए नोटों में बापू की नजर दक्षिण दिशा की ओर है। यह कहा जा सकता है कि नए नोटों में बापू वाम से दक्षिणमुखी हो गए हैं।
रविंद्र जडेजा के करियर के सर्वश्रेष्ठ 90 रन से पहली पारी में 134 रन की अहम बढत लेने के बाद हरफनमौला आर अश्विन की उम्दा गेंदबाजी की मदद से भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के शीर्षक्रम के चार विकेट निकालकर तीसरे क्रिकेट टेस्ट पर शिकंजा कस लिया।
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों को श्रृंखला से ध्यान बंटाने की साजिश करार देते हुए कहा कि यदि इस मामले में जरा भी सचाई होती तो आईसीसी को उनसे बात करनी चाहिए।
अंपायरों का फैसला समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) में पगबाधा का निर्णय करना पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली इस तकनीक के मौजूदा फार्म से खुश हैं।
पिछले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम कल से मोहाली में शुरू हो रहे दूसरे मैच में भी इंग्लैंड को स्पिन के जाल में फंसाने के इरादे से उतरेगी।
दूसरे टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली की फार्म से चिंतित इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय कप्तान को रोकने की रणनीति बनाई है क्योंकि उन्हें पता है कि एक बार जमने के बाद वह बड़ी पारी खेलते हैं। भारत ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 246 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
मोम की मूर्तियों के लिए दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने वाला मैडम तुसाद का संग्रहालय अब भारत में भी होगा। यह संग्रहालय देश की राजधानी नई दिल्ली के हृदय स्थल कनॉट प्लेस में खुलेगा और इससे पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।