सिक्किम के नाथू-ला दर्रे से पास होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा शुक्रवार को रद्द हो गई। कुछ दिन से सिक्किम में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए आज जम्मू बेसकैंप से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। प्रशासन ने यात्रा पर सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम शामिल करने के साथ ही सुरक्षा पैमाने को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है।
चीन के मानसरोवर यात्रा रोके जाने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने पूछा कि कहां है प्रधानमंत्री मोदी का 56 इंच का सीना और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछले साल सरकार ने जब यह रास्ता खुलवाया था तो इसका जमकर प्रचार किया था लेकिन आज जब चीन भोले के भक्तों को वहां से भगा रहा है तो सरकार चुप है।
केंद्र की भाजपा सरकार ने आज यानि 26 मई को सत्ता में तीन साल पूरे होने के मौके पर जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी असम के डिब्रुगढ़ पहुंच गए हैं, जहां वे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लम्बे नदी पुल ढोला-सदिया का उद्घाटन करेंगे।
सीआरपीएफ के एक आईजी ने चौंकाने वाला दावा किया है। असम के सुरक्षा बलों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आईजी ने एक फर्जी एनकाउंटर किए जाने की बात कही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां नर्मदा अहंकारी आदमी को जमीन पर ला पटकती है। मध्य प्रदेश की पावन नगरी अमरकंटक में पीएम मोदी ने कहा कि हम तीर्थ यात्रा कर नहीं सकते है लेकिन किसी तीर्थ यात्री को प्रणाम कर ले तो यात्रा का पुण्य प्राप्त होता है। मैं आप सभी यात्रियों को प्रमाण कर एक तरह से पुण्य कमाने आया हूं।
पूर्वोत्तर राज्य असम की 16 वर्षीय युवा गायिका नाहिद आफरीन के खिलाफ ताबड़तोड़ 46 फतवे जारी कर मौलवियों ने उन्हें सार्वजनिक रुप से गाने से मना किया गया है। मौलवियों ने इसे शरई कानून के खिलाफ बताया है।