Advertisement

Search Result : "oath first"

भारत परमाणु का पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति को त्याग सकता है: विशेषज्ञ

भारत परमाणु का पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति को त्याग सकता है: विशेषज्ञ

अमेरिका में दक्षिण एशियाई मामलों के एक शीर्ष परमाणु विशेषज्ञ ने दावा किया है कि अगर भारत को यह आशंका हुई कि पाकिस्तान उस पर परमाणु हथियार से आक्रमण कर सकता है तो वह परमाणु का पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति को संभवत: त्याग सकता है और पाकिस्तान के खिलाफ उसके हमले से पहले ही हमला कर सकता है।
योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 21 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 21 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 21 वें मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ ले ली है। उनके बाद केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने लालकृष्ण आडवाणी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इन तीनों के बाद 22 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली जबकि 24 राज्य मंत्रियों ने शपथग्रहण की।
जेटली ने गोवा जनादेश हरण करने के कांग्रेस के आरोप को खारिज किया

जेटली ने गोवा जनादेश हरण करने के कांग्रेस के आरोप को खारिज किया

कांग्रेस के इस आरोप को कि भाजपा गोवा में जनादेश हरण की कोशिश कर रही है, को खारिज करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मंगलवार को कहा कि यह कुछ ज्यादा है क्योंकि राज्यपाल 17 विधायकों के अल्पमत को सरकार गठन के लिए निमंत्रित नहीं कर सकती थीं।
केन विलियम्सन का शतक, दक्षिण अफ्रीका एक विकेट पर 38 रन

केन विलियम्सन का शतक, दक्षिण अफ्रीका एक विकेट पर 38 रन

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 38 रन बनाकर पांच रन की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ने केन विलियम्सन (130 रन) के शतक और बीजे वाटलिंग (50) के अर्धशतक से पहली पारी में 341 रन बनाकर पहली पारी के हिसाब से 33 रन की बढ़त बनायी थी।
दक्षिण अफ्रीका 308 रन पर सिमटा, विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को संभाला

दक्षिण अफ्रीका 308 रन पर सिमटा, विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को संभाला

केन विलियम्सन की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 177 बना लिये जबकि उनका सीनियर बल्लेबाज रास टेलर रिटायर्ड हर्ट हो गया।
शशिकला ने 130 विधायकों को फाइव स्‍टार होटल भेजा, राज्यपाल अब भी मुंबई में

शशिकला ने 130 विधायकों को फाइव स्‍टार होटल भेजा, राज्यपाल अब भी मुंबई में

तमिलनाडु में सियासी अनिश्चितता के बीच शशिकला ने बुधवार को मीटिंग के बाद 130 विधायकों को फाइव स्टार होटल भेज दिया है। पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम की बगावत के बाद अन्‍नाद्रमुक में फूट पड़ती दिख रही है। पार्टी चीफ शशिकला ने करीब 130 विधायकों को फाइव स्टार होटल भेज दिया है। ये सभी गवर्नर विद्यासागर राव के मुंबई से लौटने तक वहीं रहेंगे। गवर्नर तीन दिन से मुंबई में हैं। महाराष्ट के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव जिनके पास तमिलनाडु का भी अतिरिक्त प्रभार है, बुधवार को भी मुंबई में ही रूके रहे। उनकी तरफ से ऐसा कोई संकेत भी नहीं आया कि वो कब चेन्नई जाएंगे।
सपा-कांग्रेस गठबंधन ने किया प्रतिद्वंद्वियों को अपनी रणनीति में बदलाव के लिये मजबूर

सपा-कांग्रेस गठबंधन ने किया प्रतिद्वंद्वियों को अपनी रणनीति में बदलाव के लिये मजबूर

शुरुआती हिचकोलों के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन के विधानसभा चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के मद्देनजर प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों बसपा और भाजपा को मुस्लिम बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीति में रद्दोबदल करना पड़ा है।
श्रीलंका का संघर्ष जारी, दक्षिण अफ्रीका जीत से पांच विकेट दूर

श्रीलंका का संघर्ष जारी, दक्षिण अफ्रीका जीत से पांच विकेट दूर

तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के दो-दो विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के जुझारूपन दिखाने के बावजूद पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन आज जीत की अपनी उम्मीद मजबूत कर दी।
देश की पहली फार्मा कंपनी के निजीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी

देश की पहली फार्मा कंपनी के निजीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी

करीब 12 साल में दूसरी रणनीतिक बिक्री को मंजूरी देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज देश की पहली फार्मा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लि. (बीसीपीएल) के साथ ही औषधि क्षेत्र की एक अन्य सार्वजनिक हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लि. (एचएएल) की रणनीतिक बिक्री को मंजूरी दे दी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement