एक गरिमामय समारोह में डॉ. सुनीता जैन को उनकी कृति क्षमा के लिए 25वां व्यास सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. जैन ने क्षमा के माध्यम से तुलसीदास-रत्नावली के संबंधों का मार्मिक वर्णन किया है।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने फेसबुक पर उन्हें भद्दे और अश्लील मैसेज भेजने वाले एक व्यक्ति के बारे में पोस्ट शेयर किया है। उन्हें अश्लील मेसेज भेजने वाले व्यक्ति का नाम पार्थ मंडल है। शर्मिष्ठा मुखर्जी जानी-मानी नृत्यांगना हैं।
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला को 12 वर्षीय अपनी सौतेली बेटी को डेढ़ साल से अधिक समय तक बेरहमी से प्रताडि़त करने एवं उसे लंबे-लंबे समय तक भूखे रखने का दोषी पाया गया है। महिला को 25 साल तक के कारावास की सजा हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुस्लिम नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गाय के मांस को लेकर जोरदार हमला बोला है।उन्होंने गरजते हुए कहा कि पीएम मोदी फाइव स्टार होटलों में बीफ बंद कराएं और अगर वो ऐसा नहीं कर पा रहे है तो अपने पद से इस्तीफा दे दें।
आजम ने पत्नी को अपने से दूर रखने पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि पीएम मोदी अभी तक पत्नी को तो घर नहीं लाए, उसे उसका हक नहीं दिया। लेकिन देश में बेटियों को हक देने के लिए बड़े जोर शोर से बोलते हैं। आजम ने कहा कि जो इंसान पत्नी को साथ नहीं रख पाया, वह बेटियों का क्या खाक सम्मान करेगा।
एचएसबीसी की जिनेवा शाखा में खातों की जानकारी छिपाने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री वसंत साठे के पुत्र और बहू को आज दिल्ली की एक अदालत में पेश होना पड़ा। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।
बेटियो की कमी से जूझ रहे हरियाणा राज्य में एक ग्राम पंचायत ने अनूठी पहल की है। पंचायत ने लोगों से अपनी बेटी के साथ सेल्फी खींच कर उसे प्रतियोगिता में भेजने के लिए कहा है। ‘सेल्फी लो और इनाम पाओ’ नामक इस प्रतियोगिता में चयनित तस्वीरों को पंचायत की ओर से इनाम दिया जाएगा।
स्विट्जरलैंड में आधिकारिक तौर पर ताजा सार्वजनिक किए गए बीसियों विदेशी स्विस बैंक खाता धारकों में मात्र पांच भारतीय खाताधारकों के होने से एक बार फिर साफ हो चला है कि विदशों में अवैध धन जमा कराने वाले भारतीयों के मामले में दिखावटी शोर ज्यादा और वास्तविक कार्रवाई कम हो रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और तीन अन्य आप नेता यहां पिछले साल एक आंदोलन के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और जनसेवकों को उनकी जिम्मेदारी निभाने से रोकने के मामले में शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए।
दामिनी कांड के बाद भी महिलाओं से चलती बस में छेड़छाड़ का सिलसिला थमा नहीं है। अब पंजाब में गुंडों से बचाने के लिए मां-बेटी गुहार लगाती रहीं, लेकिन किसी को रहम नहीं आया। कोई मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। आखिरी दम तक जूझने के बाद बस से गिरकर बेटी की मौत, मां बुरी तरह घायल।