कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से कहा कि वे राज्य के लोगों को धोखा देने के लिए माफी मांगे। उन्होंने कहा कि तटीय राज्य में सरकार गठित करने के लिए विधायकों की खरीदारी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दें, जिन्होंने उनकी बहुत मदद की है।
एअर इंडिया के एक स्टाफ को चप्पल से मारने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ आज ट्रेन से मुंबई मुंबई पहुंच गए हैं। मुबंई पहुंच कर गायकवाड़ को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करना था, हालांकि उन्होंने आज उद्धव से मुलाकात नहीं की और अब वह अपने गांव चले गए।
महाराष्ट्र विधानसभा में गत सप्ताह बजट पेश किये जाने के दौरान हंगामा करने के कारण विपक्षी दल कांग्रेस और राकांपा के 19 विधायकों को सदन से नौ महीने के लिए आज निलंबित कर दिया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने ऐसे समय राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में हार के बाद उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
मद्रास उच्च न्यायालय ने खुद को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का गोपनीय बेटा बताने वाले को फटकार लगाते हुए उसके द्वारा जमा कराये गये दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाये।
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमले का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार इस मामले पर चुप क्यों हैं।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का मानना है कि भाजपा को ज्वाइन करना उनके जीवन की सबसे बड़ी ट्रेजेडी है। अधिवक्ता ने कहा कि मैं पार्टी का फाउंडर मेंबर और पहला ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट भी रहा हूं।
बेटे द्वारा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने से मना करने पर एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति के शव को बालाघाट में कटंगी रोड़ स्थित मोक्षधाम में मुखाग्नि देकर हिन्दू रीति रिवाज और परम्परा अनुसार अंतिम संस्कार किया।