Advertisement

Search Result : "planning Bihar Yatra"

नोटबंदी पर समर्थन के बाद भाजपा के संपर्क में नी‍तीश कुमार

नोटबंदी पर समर्थन के बाद भाजपा के संपर्क में नी‍तीश कुमार

बिहार की राजनीति में नए समीकरण आने वाले दिनाें में देखे जा सकते हैं। नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन करने के बाद अब बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा के एक बड़े नेता से मुलाकात की खबर सामने आ रही है। राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की खुलकर आलोचना की है वहीं नीतीश कुमार ने इसकी प्रशंसा की।
बिहार: राजग ने नीतीश सरकार की विफलताओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

बिहार: राजग ने नीतीश सरकार की विफलताओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

बिहार की महागठबंधन सरकार के एक साल पूरा होने के एक दिन पूर्व भाजपा नीत राजग ने नीतीश सरकार की विफलताओं को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया और आरोप लगाया कि यह सरकार हर मोर्चे, विशेष रूप से कानून-व्यवस्था के मामले में विफल रही है।
वॉर्ड चुनाव नहीं जीत सकने वाला देश का वित्‍त मंत्री है : कीर्ति आजाद

वॉर्ड चुनाव नहीं जीत सकने वाला देश का वित्‍त मंत्री है : कीर्ति आजाद

आंतरिक राजनीति की वजह से भाजपा से निलंबित चल रहे दरभंगा से पार्टी सांसद कीर्ति आजाद ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर एक और निशाना साधा है। नोटबंदी के बाद देश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालत के बीच उन्होंने कहा कि जिसकी वॉर्ड चुनाव जीतने की हैसियत नहीं है, वह देश का वित्त मंत्री बन गया है। कीर्ति आजाद ने ट्विटर पर यह बात एक ट्वीट का जवाब देते हुए कही।
नीतीश कुमार का दावा, बिहार में शराबबंदी के बाद दूध की बिक्री बढ़ी

नीतीश कुमार का दावा, बिहार में शराबबंदी के बाद दूध की बिक्री बढ़ी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दावा किया कि राज्य में पिछले सात महीने से जारी शराबबंदी के दौरान दूध की बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
भाजपा परिवर्तन यात्रा का आगाज आज

भाजपा परिवर्तन यात्रा का आगाज आज

भारतीय जनता पार्टी की पहली परिवर्तन यात्रा आज सहारनपुर से शुरू होगी। शुभारंभ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद होंगे। इस यात्रा में भाग लेने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंच हए हैं। खट्टर ने कहा, उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार से जकड़ा हुआ है। अब भ्रष्टाचार खत्म करने का वक्त आ गया है। भाजपा की सरकार बनने पर ही यह भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है।
यूपी में सभी वर्ग को साधने की तैयारी, एक नहीं चार चेहरों के साथ उतरेगी भाजपा

यूपी में सभी वर्ग को साधने की तैयारी, एक नहीं चार चेहरों के साथ उतरेगी भाजपा

बिहार की पराजय से सीख लेते हुए भाजपा ने यूपी के चुनावी दंगल में नई रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर ली है। भाजपा ने अभी तक अपना मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है। वह ऐसा करने की बजाय परिवर्तन यात्राओं पर जोर दे रही है। इसके जरिए न सिर्फ यूपी में अखिलेश सरकार के खिलाफ वह माहौल बनाएगी बल्कि इन यात्राओं में चार नेताओं को चेहरा बनाकर वोट जुटाने के लिए जनता के बीच अपना संदेश भी देने जा रही है।
उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे

उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे

उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंचने के बाद अब दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर को रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पांच नवंबर को सपा के रजत जयन्ती समारोह को मेगा पोलिटिकल शो बनाने की तैयारियों में पूरा जोर लगा रहे हैं।
संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश के राज में बढ़ीं संघ की शाखाएं

संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश के राज में बढ़ीं संघ की शाखाएं

भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत की तर्ज पर संघ मुक्त भारत का नारा देने वाले नीतीश कुमार के राज में बिहार में संघ की शाखाओं की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में भाजपा के पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार की अपने नारे के प्रति गंभीरता पर सवाल उठने लाजिमी हैं।
अच्‍छे दिन कैसे आएंगे, भुखमरी पर भारत की हालत अभी भी चिंताजनक

अच्‍छे दिन कैसे आएंगे, भुखमरी पर भारत की हालत अभी भी चिंताजनक

खाद्य सुरक्षा पर किए गए तमाम सरकारी योजनाओं के बावजूद भुखमरी के मामले में भारत की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इसे नापने वाले वैश्विक पैमाने 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' में भारत को 'चिंताजनक श्रेणी' में रखा गया है। 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' दुनिया भर के देशों में भुखमरी के हालात और इसके मुख्य कारणों पर नजर रखने वाली गैर सरकारी अंतरराष्ट्रीय संस्था 'इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट' की ओर से तैयार किया गया है।
बिहार: सेनारी नरसंहार कांड में 15 दोषी करार, 23 अन्य बरी

बिहार: सेनारी नरसंहार कांड में 15 दोषी करार, 23 अन्य बरी

बिहार के जहानाबाद जिला की एक अदालत ने 17 साल पुराने सेनारी नरसंहार कांड में आज फैसला सुनाते हुए 15 आरोपियों को दोषी करार दिया। वहीं अदालत ने इस हत्याकांड के 23 अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement