पहले से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज ईद के मौके पर लखनऊ ईदगाह पर नहीं पहुंचे। वहां मौजूद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस पर सवाल उठाए।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की पूछताछ के बाद अब आज स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई पहुंची है। सीबीआई मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर सत्येंद्र जैन की पत्नी से पूछताछ कर रही है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में रेप का एक और मामला सामने आने से अपराध का ग्राफ और बढ़ गया है। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडीकल कॉलेज में तीन लोगों ने एक महिला के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है। सीएम योगी के यूपी में जिस तरह लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, उससे कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े होते दिख रहे हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों दो समुदायों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद आज सहारनपुर पहुंच गए हैं। हिंसा प्रभावित इलाके सहारनपुर में प्रवेश को लेकर राहुल की पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और राज बब्बोर समेत कांग्रेस के कई नेता हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में कर्नाटक कैडर के आईएएस का शव मिला है। इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। आईएएस अनुराग तिवारी का शव मीराबाई गेस्ट हाउस के बाहर बरामद हुआ है।
विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गठबंधन के सहारे मैदान में उतरने का मन बना लिया है। आज लखनऊ में वे पार्टी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रही हैं। इस बैठक में गठबंधन को लेकर पार्टी की भावी रणनीति की दिशा तय हो सकती है।
विषम लिंगानुपात के लिए कुख्यात हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब यहां लिंगानुपात ने 950 का आकंड़ा छुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस साल मार्च तक जन्म के समय लिंग अनुपात 1000 लड़कों पर 950 लड़कियों का रहा। उन्होंने बताया कि ऐसा राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है।