एमनेस्टी इंटरनेशनल विवाद में विपक्ष के निशाने पर आए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने उस संगठन को क्लीनचिट नहीं दी है जिस पर एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
देश में पिछले कुछ दिनों से गाय को लेकर जारी विवाद में अब झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी कूद पड़े हैं। कोलकाता में गाय के संबंध में बयान देते हुए दास ने कहा कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को मां के रूप में मानना चाहिए।
ब्रिटेन 28 देशों के यूरोपीय यूनियन से अलग होने की राह पर है। इस अलगाव के बाद भारत और दुनिया की अर्थव्यस्था पर व्यापक असर पड़ने लगा है। दुनिया भर के बाजार गिरने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय शेयर बाजार में प्री ओपनिंग में सेंसेक्स 900 अंक तक गिर गया है। निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 68 रुपए के स्तर से अधिक हो गया है। ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड 30 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
अपनी फिल्मों, अपने अफेयर्स और अपने ऊपर चल रहे मुकदमों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के दबंग खान एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। अभिनेता सलमान खान इस बार अपने उस बयान को लेकर विवादों में हैं जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अपनी तुलना बलात्कार पीड़ित महिला से की है। सलमान के बयान की कई लोगों ने कड़ी निंदा की और उनसे माफी मांगने को कहा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अभिनेता से सार्वजनित माफी मांगने को कहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान रविवार को उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब दो व्यक्तियों को कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि कोई भी भारतीय क्रिकेटर इस मामले में शामिल नहीं है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को श्रेय देने पर उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना खासी झ्ाल्लाई हुई है। उसने इस पर कड़ा एेतराज जताया है। असम में भाजपा को जीत मिली है। जबकि अन्य राज्यों में पार्टी का पहले से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस कामयाबी की वजह पीएम मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को मानते हैं।
सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मार दी है। कुल 83.05 फीसदी छात्र छात्राओं ने परीक्षा पास की है। शनिवार को परिणाम घोषित किए गए। पास होने वालों में 88.58 फीसदी लड़कियां हैं, जबकि 78.85 फीसदी लड़के हैं। दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्हें 99.4 फीसदी नंबर मिले हैं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीते कुल 812 विधायकों में से 36 फीसदी विधायकों ने अपने शपथपत्र में अपने खिलाफ आपराधिक मामला चलने की बात स्वीकार की है। एसोसिएशन ऑफ डेमेाक्रेटिक रिसर्च तथा नेशनल इलेक्शन वाच के सहयोग से हुए सर्वे में इस तरह की जानकारी सामने आई है।