गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दौरान सबकी निगाहें कांग्रेस पर टिकी हुई है। इस बीच कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल ने बताया कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है।
गुजरात में कांग्रेस के तीन विधायकों ने कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल की राज्यसभा सीट को खतरे में डाल दिया है। दरअसल कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में सामिल हो गए हैं जिससे सियासी गणित में उलटफेर हो गया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव उनके समर्थन में उतर आए हैं। मायावती के इस्तीफे को सही करार देते हुए लालू ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
कभी अति सक्रियता और कभी संयम खोकर लक्ष्मण रेखा पार कर जाना। स्मृति ईरानी की तरह इसी कारण संघ की नाराजगी के चलते जयंत सिन्हा का भी विभाग बदला। उनके मामले में एक अतिरिक्त तथ्य यह भी रहा कि उन्होंने कॉरपोरेट घरानों की लॉबी को नाराज कर रखा था। उन्हें अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण मंत्रालय नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाकर भेजा गया। हालांकि, स्मृति ईरानी के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कपड़ा मंत्रालय में बदली की चर्चा के बीच जयंत सिन्हा का विभाग बदले जाने की बात दब गई।