महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने आज वनडे करियर में अपने 6 हजार रन पूरे करते इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। यह उनका 182वां वनडे मैच है।
झारखंड के गिरीडीह जिले में एक मुस्लिम के घर के बाहर मृत गाय मिलने पर बौखलाए गांव वालों ने उस शख्स की खूब पिटाई की। सिर्फ इतना ही नहीं गांव वालों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने उस मुस्लिम शख्स के घर को भी जला दिया।
देश भर के स्वायत्त संस्थानो पर मोदी सरकार चोट करने जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा 679 स्वायत्तशासी संस्थानों की समीक्षा के पहले चरण में 114 संस्थानों की समीक्षा कर ली गई है। इस दौरान निशाने पर देश के तीन प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं। जिसमें आईआईएमसी, एफटीआईआई और एसआरएफटीआई शामिल हैं।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का चौथा मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया जिसमें श्रीलंका ने 7 विकेट से जीत हासिल की। 322 रनों के लक्ष्य को पूरा करने उतरी टीम श्रीलंका ने सिर्फ तीन विकेट गंवाकर टार्गेट पूरा कर लिया। 1 ओवर 2 गेंद शेष रहते ही श्रीलंका ने 322 रन बना लिए।श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली जबकि दनुष्का ने 76 रन बनाए।
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी कश्मीर संभाल नहीं पा रहे। एनडीए सरकार कश्मीर समस्या को राजनीतिक मुद्दे की तरह इस्तेमाल कर रही है।"
शिवसेना ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के समय जो वादे किए वो महज 'लॉलीपॉप' साबित हुए हैं। चुनान के दौरान भाजपा ने लोगों से जो वादे किए उनमें किसान कर्ज माफी और नई नौकरियां जैसे वादे शामिल हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने सहारनपुर में एक फिर हिंसा भड़कने पर भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। रामगोपाल ने कहा कि सहारनपुर हिंसा भाजपा की राजनीति का दुष्परिणाम है।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती आज यूपी में सहारनपुर के हिंसा प्रभावित गांव जा रही हैं, जहां पिछले दिनों दलितों के घर जलाए गए थे। सहारनपुर रवाना होने से पहले मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला है। वह दिल्ली से आज सुबह सहारनपुर के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होने वाली थीं, लेकिन स्थानीय प्रशासन से इजाजत न मिलने पर वह सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचेंगी।