लश्कर ए तैयबा का पाकिस्तानी-अमेरिकी सदस्य डेविड हेडली 26/11 मामले में सरकारी गवाह बनाए जाने के बाद वीडियो लिंक के जरिये यहां एक अदालत के समझ पेश हुआ और उसने कहा कि वह 2008 में मुंबई में किए गए हमलों से पहले सात बार भारत आया था और लश्कर में उसका मुख्य संपर्क साजिद मीर के साथ था। मीर भी इस मामले में एक आरोपी है। हेडली पहली बार अदालत के समक्ष पेश हुआ है।
अमेरिका आधारित जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) जैसी क्षमता हासिल करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए बुधवार को भारत ने अपने पांचवे दिशासूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-।ई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर दिया। भारत ने यह प्रक्षेपण अपने विश्वसनीय पीएसएलवी-सी31 के माध्यम से किया।
व्हाइट हाउस के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पंजाब के पठानकोट में वायु सेना अड्डे पर हमले के पीछे पाकिस्तान की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है जिसने इसके लिए 15 साल पहले बनाए आतंकी समूह का इस्तेमाल किया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर पठानकोट हमले की निंदा की। शरीफ ने हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई का वादा किया। बातचीत में पीएम मोदी ने भारत की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचनाओं पर तत्काल कदम उठाने पर जोर दिया।
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट शृंखला शुरू कराने की कवायद पर शिवसेना ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) पर हमला बोला है। पार्टी के मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा है कि बीसीसीआई मुंबई पर 26 नवंबर को हुए खौफनाक हमले करने वाले कसाब और उसके सहयोगियों के सम्मान में यह शृंखला कराना चाह रहा है।
तमिल विद्रोहियों के साथ युद्ध के आखिरी चरण के दौरान श्रीलंकाई सेना के युद्ध अपराधों को अंजाम देने के आरोपों को विश्वसनीय बताते हुए एक सरकारी जांच आयोग ने घरेलू जांच में विदेशी न्यायाधीशों की भूमिका से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की सिफारिश का समर्थन किया।