शुक्रवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को पनामा पेपर लीक मामले में दोषी पाया। नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ गया। उसी दिन भारत में एक और राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा था। बिहार के मुख्यमंत्री,जिन पर एक मर्डर और आर्म्स एक्ट होने का आरोप लगा है, वे विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर रहे थे।
बिहार में चल रहे सियासी शक्ति प्रदर्शन के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर नीतीश-मोदी की दोस्ती को लेकर पुराना मुद्दा उठाया है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को हज यात्रियों की पहली उड़ान को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) से रवाना किया। इस दौरान दिल्ली से मदीना तक की पहली हवाई यात्रा उड़ान भरेगी।
जम्मू और कश्मीर की मुख्यममंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘सीरिया, अफगानिस्तान और इराक में आज हालात क्या हैं? क्या फारुक साहब वही हालात कश्मीर में देखना चाहते हैं।’