अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को भेदिया कारोबार और किसी प्रौद्योगिकी कंपनी के अधिग्रहण से जुड़ी एक निजी कंपनी की गोपनीय जानकारियों का इस्तेमाल कर हजारों डॉलर की रकम हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन सिंह ने आज जेट एयरवेज के पायलट पर नस्लीय भेदभाव महिला और एक दिव्यांग व्यक्ति से मारपीट का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गूगल ने अनुवाद से संबंधित नए उत्पाद और फीचर्स की घोषणा की है। इसके तहत गूगल ने गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ और भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट तकनीक उपलब्ध कराया है। गूगल ने उम्मीद जताई है कि इससे और अधिक लोग अपनी पसंद की भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
क्रिकेट के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को 44 बरस के हो गए और दुनिया भर से उन्हें बधाई का सिलसिला जारी रहा। तेंदुलकर की पूर्व आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस सोमवार शाम उनके जन्मदिन का जश्न मनायेगी।
ट्रंप प्रशासन ने ओबामा प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए भारतीय-अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति को पद छोड़ने के लिए कहा है ताकि मौजूदा सरकार की पसंद के व्यक्ति को इस पद पर बैठाया जा सके।
अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना की 86 वर्षीय मां के साथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में उनके नाती ने मारपीट की। मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है।
पत्थरबाजी से बचने के लिए सेना द्वारा एक कश्मीरी युवक को जीप के आगे बांधने का मुद्दा तूल पकड़ चुका है। यह वीडियो नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया था। पीड़ित युवक ने मीडिया से बातचीत में अपने साथ हुई बदसलूकी गहरा आक्राेेश व्यक्त किया है। वह पूछा रहा है कि आखिर उसका कसूर क्या है। उसने तो वोट भी दिया था।