आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने आज विराट कोहली के आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने डीआरएस लेते हुए लगातार धोखाधड़ी की और कहा कि उनके समकक्ष द्वारा किये गये दावे पूरी तरह से बकवास हैं।
बिहार के एक प्रतिष्ठित दैनिक के दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन को अब बाहुबलियोंं ने धमकी दी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने आशा के मोबाइल फोन पर हत्या करने की धमकी दी है। फोन करने वालेे ने कहा कि हत्या का केस वापस ले लो वर्ना काट कर फेंक देंगे। धमकी मिलने के बाद पत्नी व परिवार काफी दहशत में है।
रिलायंस जियो की सभी नेटवर्क पर मुफ्त काल की पेशकश तथा अन्य मौजूदा कंपनियों के प्लान का मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने भी आज दो नये पैक की घोषणा की जिसमें उसके प्रीपेड ग्राहकों के लिए असीमित नि:शुल्क वॉयस कॉल की सुविधा होगी।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा संबंधी खतरे के कारण सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के और चेहरा ढकने वाले अन्य नकाबों पर प्रतिबंध की मांग करने वाली एक याचिका को आज खारिज करते हुए कहा कि यह जनहित का मामला नहीं है।
भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा किए जाने पर चीन ने कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन-भारत सीमा विवाद में उसका कोई भी हस्तक्षेप इस विषय को और भी पेचीदा बनाएगा और सीमा पर कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति में खलल डालेगा। हालांकि भारत ने चीन की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसलिए अमेरिकी राजदूत के वहां का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है।
भारत ने आतंकवादी संगठनों के हाथों में रसायानिक हथियारों के पहुंचने पर गहरी चिंता जतायी है और कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भविष्य में ऐसे हथियारों के किसी भी इस्तेमाल की संभावना को रोकने के लिए त्वरित उपाय करना चाहिए एवं निर्णायक कदम उठाना चाहिए।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का प्रदर्शन करने वाले मल्टीप्लेक्सों में तोड़फोड़ की धमकी देने के बाद आज फिल्म को निर्माताओं ने मुंबई के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से कहा है कि अमन की राह में आतंकवाद प्रमुख खतरा है और गरीब लोग इससे सबसे ज्यादा असुरक्षित तथा पीड़ित हैं। भारत ने जोर देकर कहा कि अमन और शांति के बगैर दुनिया में समृद्धि नहीं लायी जा सकती।
उत्तर कोरिया ने अमेरिका से खुद को एक वैध परमाणु सशस्त्र देश के रूप में मान्यता देने की फिर से मांग की है। वहीं, विश्व के शक्तिशाली देश उसके हालिया और सबसे जोरदार परमाणु परीक्षण को लेकर उसे दंडित करने के तरीके तलाश रहे हैं।
वैज्ञानिकोंं ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अकेले भारत में 1.2 अरब की आबादी ज़ीका के खतरे वाले इलाके में रह रही है। उन्होंने कहा है कि ज़ीका अफ्रीका, एशिया और प्रशांत के क्षेत्राें में नए सिरे से अपने पैर जमा सकता है, जहां दुनिया की एक तिहाई से ज्यादा आबादी यानी कम से कम 2.6 अरब लोग रहते हैं।