Advertisement

Search Result : "up. अखिलेश यादव"

अखिलेश ने पीएम मोदी को लिखा खत, चुनाव से पहले आम बजट पेश ना हो

अखिलेश ने पीएम मोदी को लिखा खत, चुनाव से पहले आम बजट पेश ना हो

पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। यहां आदर्श चुनाव आचार संहित लागू हो चुकी है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें यूपी, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा शामिल हैं। इन सभी पांच राज्यों के चुनाव में सबसे ज्यादा अहमियत यूपी के विधानसभा चुनाव को दी जा रही है, जहां सात चरणों में चुनाव होने वाले हैं और इसकी शुरुआत 11 फरवरी से होने वाली है। जहां एक तरफ देश चुनावी माहौल में डूबा हुआ है वहीं एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा और इसे लेकर कई तरह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
चुनाव में अब भाजपा को उल्टा आसन करायेगी जनता : अखिलेश

चुनाव में अब भाजपा को उल्टा आसन करायेगी जनता : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन का झूठा वादा करने और नोटबंदी के रास्ते देश को पीछे धकेलने वाली भाजपा को राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में लम्बी-लम्बी लाइनें लगाकर उल्टा आसन कराएगी।
राहुल, अखिलेश के नेतृत्व में चमकेगा उप्र : वाड्रा

राहुल, अखिलेश के नेतृत्व में चमकेगा उप्र : वाड्रा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गाधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को गठबंधन को बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चमकेगा।
शरद बोले वोट बेटी की इज्जत से बढ़कर, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

शरद बोले वोट बेटी की इज्जत से बढ़कर, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

वोट और लड़कियों को लेकर दिए गए बयान पर शरद यादव ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है, वोट और बेटी के प्रति प्यार और इज्जत एक सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसा बेटी से प्यार करते हैं वैसे ही वोट से भी प्यार कीजिए, तभी देश और सरकार अच्छी बनेगी। शरद यादव के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेज जवाब मांगा है।
अगले केन्द्रीय बजट में भाजपा करेगी सपा सरकार की नकल : अखिलेश

अगले केन्द्रीय बजट में भाजपा करेगी सपा सरकार की नकल : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र को मुकम्मल तौर पर लागू करके साबित किया है कि समाजवादियों की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है और आगामी केन्द्रीय बजट में भाजपा सपा सरकार की नकल करेगी।
सपा ने जारी की एक और सूूची, अपर्णा को मिला टिकट

सपा ने जारी की एक और सूूची, अपर्णा को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक और सूची जारी की है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव का भी नाम है। अपर्णा लखनऊ कैँट से उम्मीदवार बनी है। इस सूची में दो मंत्रियों विजय मिश्रा और शादाब फातिमा का टिकट काट दिया गया है।
अखिलेश समर्थक खुले आम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे: अमर सिंह

अखिलेश समर्थक खुले आम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे: अमर सिंह

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक समर्थक ने उन्हें खुले आम हत्या की चुनौती दी है और उन्हें आशंका है कि वह उत्तर प्रदेश में मारे जा सकते हैं।
सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय, जल्‍द होगी सीटों की घोषणा

सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय, जल्‍द होगी सीटों की घोषणा

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है। अब सीटों की जल्‍द घोषणा होने की संभावना है। सू्त्रों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें देने के लिए सपा सहमत हो गई है। रविवार को किसी भी समय गठबंधन का ऐलाान हो सकता है।
सपा ने जारी किया घोषणापत्र, कई लोकलुभावन वादे किए

सपा ने जारी किया घोषणापत्र, कई लोकलुभावन वादे किए

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने चुनाव में जनता को लुभाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। घोषणापत्र जारी होने के बाद मुलायम सिंह यादव भी पार्टी कार्यालय पहुंचे।
यूपी गठबंधन: सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

यूपी गठबंधन: सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

तमाम उतार-चढ़ाव और आशा-निराशा के बाद उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement