Advertisement

Search Result : "vijay hazare trophy"

विजय रुपानी होंगे गुजरात के नए मुख्‍यमंत्री, 7 को लेंगे श्‍ापथ

विजय रुपानी होंगे गुजरात के नए मुख्‍यमंत्री, 7 को लेंगे श्‍ापथ

गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष विजय रुपानी अब गुजरात के नये मुख्‍यमंत्री होंगे। नितिन पटेल को उप मुख्‍यमंत्री बनाया गया है। मुख्‍यमंत्री के चयन पर बीते 2 दिनों से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा अन्‍य भाजपा नेताओं के बीच विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद अहमदाबाद में पार्टी नेताओं से गहन बैठक करने के बाद रुपानी पर आम सहमति बनी। विजय रुपानी रविवार 7 अगस्‍त को महात्मा मंदिर में शपथ लेंगे। विजय रूपानी गुजरात के 25 वें सीएम होंगे।
महाराष्ट्र में छलकते रहेंगे जाम

महाराष्ट्र में छलकते रहेंगे जाम

इतना तो तय है कि फिलहाल महाराष्ट्र बिहार के रास्ते पर नहीं चल रहा है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री मुनगंटीवार ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर इनकार कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने महाराष्ट्र सरकार से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
जेट विमान से लेकर कार : माल्या की 700 करोड़ रुपये की संपत्तियां होंगी नीलाम

जेट विमान से लेकर कार : माल्या की 700 करोड़ रुपये की संपत्तियां होंगी नीलाम

कारोबारी विजय माल्या के भारत आने के इंतजार में बैठे उन्हें कर्ज देने वाले बैंक तथा कर विभाग के अधिकारी अब उनकी बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस की 700 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की अगले महीने नीलामी कराने जा रहे हैं। जिन सामानों के लिये समुचित बोली लगाने वालों का इंतजार है, उसमें मुंबई हवाईअड्डे के पास ही स्थित किंगफिशर एयरलाइंस का पुराना मुख्यालय किंगफिशर हाउस, कंपनी की कारेंं एवं कार्यालय फर्नीचर, माल्या का आलीशान जेट, दावतों के आयोजन के लिए मशहूर गोवा में किंगफिशर विला तथा फ्लाई विद गुड टाइम्स समेत कंपनी के कई ब्रांड और टेडमार्क शामिल हैं।
आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

रियो ओलंपिक में भाग लेने जा रही महिला पहलवानों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके साथ महिला फिजियो भी जायेगी। खेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि पहलवानों के दल के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी। इस बार ओलंपिक में आठ पहलवानों का दल भाग लेगा। पांच पुरुष और तीन महिलाएं। पहले यह तय किया गया था कि टीम के साथ सिर्फ एक फिजियो (पुरुष) जायेगा। पर, महिला पहलवानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि अब टीम के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी।
भारतीय महिला हाकी टीम पहला मैच हारी

भारतीय महिला हाकी टीम पहला मैच हारी

भारतीय महिला हाकी टीम के अमेरिका दौरे का आगाज निराशाजनक रहा और पहले ही मैच में उसे चैम्पियंस ट्राफी कांस्य पदक विजेता मेजबान ने 3-2 से हरा दिया।
मनोज प्रभाकर होंगे उत्तर प्रदेश रणजी टीम के नये कोच

मनोज प्रभाकर होंगे उत्तर प्रदेश रणजी टीम के नये कोच

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर अब उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के नये कोच होंगे जबकि वर्तमान कोच रिजवान शमशाद को सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे दिखाये जायेंगे ओलंपिक खेल : गोयल

बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे दिखाये जायेंगे ओलंपिक खेल : गोयल

रियो ओलंपिक के लिये भारतीय दल को शुभकामनायें देते हुए खेलमंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को बताया कि पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलंपिक के दौरान दिल्ली और राष्टीय राजधानी क्षेत्र में अहम स्थानों पर बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे ये खेल दिखाये जायेंगे।
दादरी कांड: कोर्ट ने दिया अखलाक के परिवार के खिलाफ एफआईआर का आदेश

दादरी कांड: कोर्ट ने दिया अखलाक के परिवार के खिलाफ एफआईआर का आदेश

दादरी के अखलाक हत्याकांड में गुरूवार को एक नया मोड़ आ गया जब एक स्थानीय अदालत ने कथित गौकशी के मामले में अखलाक के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement