Advertisement

Search Result : "woman died"

बस व ट्रक की भीषण टक्कर, 22 जलकर मरे

बस व ट्रक की भीषण टक्कर, 22 जलकर मरे

यूपी के बरेली में दर्दनाक हादसा हुआ। रविवार देर रात ट्रक व बस की भीषण टक्कर से दोनों में आग लग गई जिससे बस में सवार 22 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। करीब 15 बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
महिला अधिकारी को बचाने के दौरान आईएएस अधिकारी की डूबने से मौत

महिला अधिकारी को बचाने के दौरान आईएएस अधिकारी की डूबने से मौत

साउथ दिल्ली के बेरसराय में साथी महिला अधिकारी को स्विमिंग पूल में डूबने से बचाने के दौरान एक प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी की मौत हो गई है। अधिकारी अपने दोस्तों के साथ फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में आकर पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान अधिकारी ने शराब पी रखी थी।
चलती ट्रेन में दिव्यांग युवती से जीआरपी के जवान ने किया बलात्कार

चलती ट्रेन में दिव्यांग युवती से जीआरपी के जवान ने किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश में सरेराह बढ़ रही बलात्कार,छेड़छाड़ की घटना अब सड़क से होकर ट्रेन तक पहुंच गई है। लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही एक ट्रेन में बलात्कार की घटना सामने आई है। एक जीआरपी के जवान द्वारा कथित रेप को अंजाम दिया गया।
श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 91 लोगों की मौत, राहत के लिए पहुंची भारतीय नेवी

श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 91 लोगों की मौत, राहत के लिए पहुंची भारतीय नेवी

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई भारी बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 91 लोगों के मरने जबकि 110 लोगों के लापता होने की खबर है। साल 1970 के बाद यह अब तक की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा है। श्रीलंका में तुरंत राहत पहुंचाने के लिए आईएनएस किर्च को कोलंबो की ओर रवाना कर दिया गया है।
उत्तरकाशी: तीर्थयात्रियों से भरी बस भागीरथी नदी में गिरी, 21 की मौत

उत्तरकाशी: तीर्थयात्रियों से भरी बस भागीरथी नदी में गिरी, 21 की मौत

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस भागीरथी नदी में गिर गई, जिसमें 21 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि सात श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये सभी श्रद्धालु गंगोत्री धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन को 2 लाख और गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को 50 हजार रुपये की मदद का एलान किया है।
कमाल की बल्‍लेबाजी से भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

कमाल की बल्‍लेबाजी से भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

भारत की दो महिला क्रिकेटरों ने अपनी उम्‍दा बल्‍ल्‍लेबाजी से इतिहास रच दिया है। महिला बल्‍लेबाज दीप्ति शर्मा और उनकी सलामी जोड़ीदार पूनम राउत ने दक्षिण अफ्रीका में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट में ये पहला मौका था जब किसी जोड़ी ने 300 का आंकड़ा छुआ या पार किया।
एक हिंदू शादी जिसमें न कन्यादान न पुरुष पंडित

एक हिंदू शादी जिसमें न कन्यादान न पुरुष पंडित

अशय और शिवदा की शादी थोड़ी अलग थी। शादी में रीति-रिवाज सब हुए लेकिन पुरुष पंडित की जगह सारे संस्कार महिला पंडित ने कराए। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे के बेटे और भाजपा के फॉरेन अफेयर्स कोश के विजय चौथवाले की भतीजी नागपुर में परिणय सूत्र में बंधे।
गुरुदासपुर में बीएसएफ ने पाक महिला घुसपैठिए को मार गिराया

गुरुदासपुर में बीएसएफ ने पाक महिला घुसपैठिए को मार गिराया

पंजाब के गुरुदासपुर में सोमवार सुबह बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी महिला घुसपैठिए को मार गिराया। रविवार को एक दिन पहले ही भारत-नेपाल बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली में फ्लाईओवर से गिरी कार, दो की मौत

दिल्ली में फ्लाईओवर से गिरी कार, दो की मौत

राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाबी बाग फ्लाईओवर से होंडा सिटी कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। जान गंवाने वाले छात्र व छात्रा हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement