आज गोरखा जनमुक्ति मोर्चा समर्थक आंदोलनकारियों ने दार्जलिंग जिले के कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31ए पर जाम लगाया। आंदोलनकारी जीजेएम के तीन कार्यकर्ताओं की मौत का विरोध कर रहे थे।
मध्यप्रदेश के साथ-साथ कर्ज माफी की मांग को लेकर हरियाणा के किसान भी सड़क पर आ गए हैं। सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को अंबाला के पास दिल्ली-चंडीगढ नेशनल हाईवे (एनएच1) जाम किया। उधर मध्यप्रदेश में भी किसानों ने प्रदर्शन लगातार जारी हैं।