मालदीव के कैद पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद पर एक और प्रहार करते हुए सरकार ने कैदियों को पार्टी की सदस्यता से प्रतिबंधित करने वाले एक नये कानून के तहत उनकी सदस्यता आज छीन ली।
पाकिस्तान की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी की सार्वजनिक सुरक्षा के एक कानून के तहत हिरासत के खिलाफ दायर याचिका को आज खारिज कर दिया और वह अगले महीने तक जेल में रहेगा।
पाकिस्तान में हत्याओं के विभिन्न मामलों में मृत्युदंड प्राप्त चार कैदियों को फांसी दे दी गई है जबकि उस युवक की फांसी टाल दी गई जिसके परिवार ने आरोप लगाया था कि अपराध के समय युवक 14 वर्ष का था और उसे प्रताडि़त कर उससे अपराध स्वीकार कराया गया था।
नगालैंड के दिमापुर में बलात्कार के एक आरोपी को जेल से बाहर खींचकर पीट पीटकर उसकी हत्या करने वाली भीड़ में शामिल होने का एक संदिग्ध पुलिस की गोलीबारी में मारा गया। हालांकि हालात नियंत्रण में बताये जाते हैं।
बीबीसी4 के लिए इंडियाज डॉटर नाम से डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली इस्राइली फिल्ममेकर लेसली उडविन ने बलात्कार के मामले में भारतीय पुरुषों की मानसिकता की पोल खोल कर रख दी है। द गार्डियन में छपी खबर के अनुसार भारत में औरतों से बलात्कार करने वाले पुरुषों के रवैये ने लेसली को झिंझोड़ कर रख दिया। वीमेंस डे वाले दिन इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाया जाएगा। दो साल तक भारत में रहकर उन्होंने देश में ऐसी महिलाओं की कहानी को स्क्रीन पर उतारा है जो बलात्कार की शिकार हुई हैं। इस दौरान उन्होंने तिहाड़ जेल से निर्भया रेप कांड के दोषी से भी बात की। तिहाड़ ने इस बातपर फिल्मकार को नोटिस थमा दिया है।