Advertisement

Search Result : " ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी"

मेरी जगह सोनिया होतीं तो क्या करतीं: सुषमा

मेरी जगह सोनिया होतीं तो क्या करतीं: सुषमा

सुषमा ने कहा कि ललित मोदी की पत्नी पिछले 17 साल से कैंसर से पीड़ित हैं, उनके खिलाफ कोई केस नहीं है और उन्होंने कोई चोरी नहीं की है। मैंने यात्रा के दस्तावेज के लिए सिफारिश की थी। मैंने मानवीय आधार पर संदेश ब्रिटिश सरकार तक पहुंचाया, अगर मेरी जगह सोनिया जी होतीं तो क्या करतीं।
हॉकी इंडिया के घपलों पर कीर्ति आजाद का निशाना

हॉकी इंडिया के घपलों पर कीर्ति आजाद का निशाना

भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) का अस्तित्व सन 1925 से है जिसे मेजर ध्यानचंद जैसे हॉकी के दिग्‍गजों ने स्थापित किया था। हमारे लिए यह बड़े सदमे की बात है कि सन 2009 में स्थापित हॉकी इंडिया के पक्ष में 90 साल पुराने आईएचएफ को अलविदा कर दिया गया क्‍योंकि हॉकी इंडिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। ओलिंपिक और अंतरराष्ट्रीय खेलों से जुड़े कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय हॉकी संघ की जगह अनुचित तरीके से हॉकी इंडिया को स्थापित करने का मुद्दा बार-बार उठाते रहे हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
मुझे भारतीय हॉकी कोच के पद से हटाया: वॉन ऐस

मुझे भारतीय हॉकी कोच के पद से हटाया: वॉन ऐस

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच पाल वान ऐस गाल ने सोमवार दावा किया कि हाकी इंडिया अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के साथ कथित तौर पर खुलेआम बहस होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।
स्‍पॉट फिक्सिंग में रणजी खिलाड़ी हिकेन शाह निलंबित

स्‍पॉट फिक्सिंग में रणजी खिलाड़ी हिकेन शाह निलंबित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्‍पॉट फिक्सिंग के आरोप में मुंबई के एक रणजी क्रिकेटर को निलंबित कर दिया है। हिकेन शाह नाम के इस खिलाड़ी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के प्रवीण ताम्‍बे को कथित तौर पर स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की पेशकश की थी।
चार्ल्स कोरिया: रोशनी और हवा से रचते थे इमारतें

चार्ल्स कोरिया: रोशनी और हवा से रचते थे इमारतें

भारत के संभवतः सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित वास्तुकार (हालांकि मुझे स्थापति शब्द बेहतर नजर आता है) चार्ल्स कोरिया (1924-2015) का मुंबई में 16 जून को निधन हो गया। यह कला और स्थापत्य की दुनिया के लिए बुरी खबर है। उनका जन्म 1 सितंबर, 1930 के दिन सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) में हुआ था। चार्ल्स कोरिया के निधन से कुछ ही दिन पहले चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन’ के रचनाकार नेकचंद (1924-2015) के न रहने की बुरी खबर मिली थी।
रितु रानी की अगुवाई में ‘चक दे इंडिया’

रितु रानी की अगुवाई में ‘चक दे इंडिया’

रितु रानी बेल्जियम के एंटवर्प में 20 जून से चार जुलाई के बीच होने वाले एफआईएच हाॅकी विश्व लीग सेमीफाइनल राउंड में भारत की 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। हाॅकी इंडिया ने आज इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी। दीपिका को उप कप्तान बनाया गया है।
युकी भारत के नंबर एक खिलाड़ी, सानिया युगल में शीर्ष पर

युकी भारत के नंबर एक खिलाड़ी, सानिया युगल में शीर्ष पर

युकी भांबरी भले ही समरकंद टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए लेकिन इससे वह रैंकिंग में 22 स्थान की लंबी छलांग लगाकर सोमदेव देववर्मन को पीछे छोड़ते हुए भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी बन गए।
हॉकी टीम का तैयारी शिविर कल से

हॉकी टीम का तैयारी शिविर कल से

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एंटवर्प में होने वाली एफआईएच हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल की तैयारी 16 मई से यहां मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में करेगी। शिविर में 48 संभावित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
ब्रिटिश राजनीति की तमिलनाडु घड़ी

ब्रिटिश राजनीति की तमिलनाडु घड़ी

ब्रिटेन के चुनावों की असली कहानी दो समांतर रुझानों की कहानी है। एक रुझान केंद्रीकरण और स्थिरता की तरफ है। दूसरा रुझान विकेंद्रीकरण की ओर है। कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत दिलाने में पहले रुझान का हाथ तो स्‍पष्‍ट है लेकिन दूसरे रुझान ने भी उसे उतनी ही ताकत पहुंचाई। स्कॉटलैंड में स्कॉ‍टिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) को मिली अपूर्व सफलता, उस तरह की सफलता जैसी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली है, दूसरे रुझान की ताकत का संकेत है। यह विश्व के सबसे पुराने राजनीतिक संघ यूनाइटेड किंगडम के ढांचे को पुनर्परिभाषित करेगा। इस दूसरे रूझान ने स्कॉटलैंड में लेबर पार्टी की जड़ खोद दी और वेल्स में भी स्थानीय दल प्लेड सिमरू को मिले वोटों ने लेबर पार्टी के ही वोट काटे। जब विकेंद्रीकरण के हामी स्थानीय दलों ने मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी का जनाधार और एक हद तक वैचारिक आधार भी चुरा लिया तो सत्तारूढ कंजरवेटिव पार्टी को फायदा मिलना ही था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement