जब से खबर आई है कि सॉफ्ट पोर्न स्टार मोनिका केस्टेलिनो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में परमानेंट मेंबर के रूप में शिरकत करने जा रही हैं तब से उनके प्रशंसक यही प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है।
दिल्ली नगर निगम में भाजपा को तीसरी बार बहुमत मिलना एक बड़ी कामयाबी है। विधानसभा चुनाव में 3 विधायकों पर सिमटी भाजपा के लिए यह डगर आसान नहीं थी। यह दिल्ली में भाजपा के नए चेहरों और नई रणनीति की जीत है। उधर, आम आदमी पार्टी विधानसभा की जबरदस्त जीत के बाद जनता की जबरदस्त नाराजगी का शिकार हो गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज स्पष्ट कर दिया कि धार्मिक स्थानों, स्कूलों के आसपास और आबादी वाली जगहों पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लखनऊ में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित शराब की दुकानें हटाने के आदेश दिए थे। सरकार सुनिश्चित करेगी कि वहां से हटी दुकानें आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थान और स्कूलों के पास ना हों।
मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह (मनोज सिन्हा) डॉन ब्रजेश सिंह के साथ मिलकर उनकी हत्या करा सकते हैं। अंसारी ने कहा कि मनोज सिन्हा, ब्रजेश सिंह और उनके भाई मेरे राजनीतिक दुश्मन हैं।
उत्तर-पूर्व की कला को प्रोन्नत करना हमारा मुख्य दायित्व है। यह उद्गार राष्ट्रीय आदिवासी और उत्तर-पूर्व कला सम्मिलन का मुख्यअतिथि के रूप शुभारम्भ करते हुए संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने व्यक्त किए। ललित कला अकादेमी द्वारा रवीन्द्र भवन परिसर के मेघदूत मुक्ताकाशी थिएटर में आयोजित सम्मिलन में उन्होंने कहा कि पूरा संसार भारत की विविधता को देखकर आश्चर्य करता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से अपने नए आवास पांच कालीदास मार्ग में रहने लगेंगे। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य को भी आवास आवंटित कर दिया गया है।
टिपिकल पंजाबी भाषा में कहें तो कनेड्डे (कनाडा) से आया एक लड़का और शादी के जश्न में डूबा घर का कोना-कोना। कनन (सूरज शर्मा) की शादी बचपन की दोस्त अनु (महरीन पीरजादा) से हो रही है। कनन मांगलिक है और शादी को लेकर थोड़ा असमंजस में भी। फिर एक अच्छी आत्मा की एंट्री और अनु-कनन में प्यार। कहानी बस इतनी सी ही है। लेकिन यह कहानी हल्के फुल्के कॉमेडी अंदाज और चुटीले संवाद के साथ कही गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा है जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग और दिनेश शर्मा को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है।