भ्रष्टाचार पर काम करने वाली संस्था टांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया में भारतीय शाखा के प्रमुख रमानाथ झा ने कहा कि दरअसल भारत में अभी भी नकदी से ही लेन-देन करने की मानसिकता है। अभी यहां के लोग प्लास्टिक मनी के इस्तेमाल के अभ्यस्त नहीं हैं। बैकिंग प्रणाली से जोड़ने और बैकिंग जागरूकता के बगैर अचानक किये गये इस निर्णय से परेशान करने वाले परिणाम तो सामने आने ही हैं।
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत में धीरेे-धीरे सुधार हो रहा है। दो दिनों पहले दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। अस्पताल के अध्यक्ष :बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट: डाॅ. डी. एस. राणा की तरफ से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, डाॅ. अरूप बसु और उनकी टीम डिपार्टमेंट आॅफ पल्मोनोलाॅजी में उनका इलाज कर रही है।