Advertisement

Search Result : " Pune road accident"

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- 'बलात्कारियों की चमड़ी उधेड़ सड़क पर जुलूस निकालना चाहिए'

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- 'बलात्कारियों की चमड़ी उधेड़ सड़क पर जुलूस निकालना चाहिए'

आंध्र प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि बलात्कारियों की चमड़ी उधेड़ दी जानी चाहिए और उनका सड़क पर जुलूस निकालना चाहिए। बलात्कार पीड़िताओं से मिलकर भावुक हुईं आयोग की अध्यक्ष नन्नापनेनी राजकुमारी ने यह बयान दिया है।
महाराष्ट्र: चोरी के आरोप में दो बच्चों को निर्वस्त्र कर घुमाया

महाराष्ट्र: चोरी के आरोप में दो बच्चों को निर्वस्त्र कर घुमाया

महाराष्ट्र के उल्लासनगर में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। मिठाई दुकान से चोरी के आरोप में पिछड़ी जाति के दो बच्चों को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया।
भाजपा ने की बाबर रोड का नाम शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज रोड करने की मांग

भाजपा ने की बाबर रोड का नाम शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज रोड करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदलकर शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज किया जाए। पिछले दिनों आतंकवादियों ने राजपूताना राइफल्स के 23 साल के लेफ्टिनेंट फैयाज का अपहरण कर हत्या कर दी थी।
आईपीएल: पुणे के साथ फाइनल कौन खेलेगा, मुंबई-कोलकाता के बीच जंग कल

आईपीएल: पुणे के साथ फाइनल कौन खेलेगा, मुंबई-कोलकाता के बीच जंग कल

आईपीएल में वर्षा बाधित एलिमेनेटर में बुधवार को कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर अपनी उम्‍मीदें जिंदा रखी। अब उसका मुकाबला दूसरे क्‍वालीफायर में 19 मई को बेंगलुरु में ही मुंबई इंडियंस के साथ होगा। बेंगलुरु में हैदराबाद के खिलाफ बारिश की वजह से कोलकाता को 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्‍य मिला, जो उसने गौतम गंभीर की सूझबूझ भरी पारी से 4 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
आईपीएल: सात फायनल खेलने वाले धोनी पहले खिलाड़ी होंगे

आईपीएल: सात फायनल खेलने वाले धोनी पहले खिलाड़ी होंगे

पांच गगनचुंबी छक्‍कों से पुणे को आईपीएल के फायनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल के स्‍वर्णिम सफर में एक और रिकार्ड जुड़ गया। धोनी आईपीएल में सात फायनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। इससे पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान बतौर धोनी ने 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015 का फायनल खेला था।
लखनऊ में सड़क किनारे मिला आईएएस अधिकारी का शव, प्रशासन में मचा हड़कंप

लखनऊ में सड़क किनारे मिला आईएएस अधिकारी का शव, प्रशासन में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में कर्नाटक कैडर के आईएएस का शव मिला है। इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। आईएएस अनुराग तिवारी का शव मीराबाई गेस्ट हाउस के बाहर बरामद हुआ है।
आईपीएल: यह है प्‍ले ऑफ का सीन, जानिए फाइनल का गणित

आईपीएल: यह है प्‍ले ऑफ का सीन, जानिए फाइनल का गणित

आईपीएल के दसवें संस्‍करण में शीर्ष की चार टीमों के सामने आने के बाद अब आगे की लड़ाई अब और रोचक हो गई है। मुंबई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता ने एलेमिनटेर राउंड खेलने के लिए अपने को क्‍वालीफाइ किया है।
दिल्ली में फ्लाईओवर से गिरी कार, दो की मौत

दिल्ली में फ्लाईओवर से गिरी कार, दो की मौत

राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाबी बाग फ्लाईओवर से होंडा सिटी कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। जान गंवाने वाले छात्र व छात्रा हैं।
चीन मे शुरू हो रहे 'वन रोड वन बेल्ट सम्मेलन' का भारत ने किया बहिष्कार

चीन मे शुरू हो रहे 'वन रोड वन बेल्ट सम्मेलन' का भारत ने किया बहिष्कार

बीजिंग में आज से शुरू हो रहे ‘बेल्ट एंड रोड फोरम’ (बीआरएफ) का भारत बहिष्कार करेगा। भारत की ओर से एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत ऐसी परियोजना को स्वीकार नहीं कर सकता जो संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता हो।
फेसबुक मैसेज बना मददगार, जीबी रोड से लड़की को छुड़ाया

फेसबुक मैसेज बना मददगार, जीबी रोड से लड़की को छुड़ाया

दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार की रात को पुलिस के साथ मिलकर जीबी रोड के कोठे पर छापा मारकर 15 साल की नाबालिग लड़की को छुड़ाया। एक लड़के ने उक्‍त लड़की के बारे में दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति जयहिंद को फेसबुक पर मैसेज करके सूचना दी थी। जिसके बाद इस लड़के को दिल्ली महिला आयोग बुलाया गया और लड़की किस कोठे में हैं, कितनी उम्र है इसकी सारी जानकारी एकत्रित की गई।
Advertisement
Advertisement
Advertisement