Advertisement

Search Result : " communal politics "

सर्जिकल स्ट्राइक के श्रेय को लेकर सियासत, कांग्रेस और भाजपा में घमासान

सर्जिकल स्ट्राइक के श्रेय को लेकर सियासत, कांग्रेस और भाजपा में घमासान

सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में घमासान छिड़ गया है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने इस उपलब्धि का श्रेय आम जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद को देकर कांग्रेस को एक बार फिर उकसा दिया। कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर सेना के बलिदान का राजनीतिक लाभ उठाने के प्रयास आरोप लगा दिया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनऊ में दशहरा मनाने आ रहे हैं मोदी: मायावती

राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनऊ में दशहरा मनाने आ रहे हैं मोदी: मायावती

उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी लखनऊ में दशहरा मनाने को राजनीतिक स्वार्थ करार दिया और कहा कि भाजपा को अब धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
शहीद जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं मोदी: राहुल

शहीद जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं मोदी: राहुल

नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमले पर जारी बहसों के बीच आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों की शहादत का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
मुद्दाविहीन विपक्ष विकास पर कोई बात नहीं करना चाहता: अखिलेश

मुद्दाविहीन विपक्ष विकास पर कोई बात नहीं करना चाहता: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि कुछ ताकतें विकास पर बहस करने के बजाय चीजों को गलत तरफ ले जाना चाहती हैं।
पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गायों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवरिया से यहां तक की अपनी किसान यात्रा के दौरान उन्होंने गायों की दुर्दशा देखी है और गोरक्षा का दम भरने वाली भाजपा तथा संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास सफल नहीं होगा: जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास सफल नहीं होगा: जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई सियासी सरगर्मी के बीच अजित सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आज सपा और भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिये चुनावी फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में भाईचारा खत्म करने का प्रयास इस बार सफल नहीं होगा।
मुसलमानों को न पुरस्कार दो, न तिरस्कार करो बल्कि उन्हें अपनाओ: मोदी

मुसलमानों को न पुरस्कार दो, न तिरस्कार करो बल्कि उन्हें अपनाओ: मोदी

केरल के कोझीकोड में दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती मनाने और अपनी राष्ट्रीय परिषद के बहाने भाजपा ने मुसलमानों को भी साधने की कोशिश शुरू कर दी है। राष्ट्रय परिषद को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुसलमानों को वोट की मंडी का माल नहीं समझा जाना चाहिए।
यूपी: बिजनौर में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में हिंसा, चार की मौत

यूपी: बिजनौर में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में हिंसा, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में हिंसक संघर्ष और गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
राजनीति में उतरे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सपा में हुए शामिल

राजनीति में उतरे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सपा में हुए शामिल

पिछले चार साल से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के लिए कुमार रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए।
अन्‍ना केजरीवाल पर बरसे, बोले क्‍या यही है स्‍वराज

अन्‍ना केजरीवाल पर बरसे, बोले क्‍या यही है स्‍वराज

संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर वैचारिक हमले किए हैं। लाेकपाल को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे ने पूछा है कि क्या यही केजरीवाल का स्वराज है?