चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले के बाद सवालों से घिरी भाजपा सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। अब सोनिया गांधी के दामाद और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार पर अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठी मेधा पाटकर को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस को ‘कील लगे डंडे’ के साथ भेजने के आरोप लग रहे हैं।
करीब एक घंटे चले पुलिस की कार्रवाई में पुलिस ने बल प्रयोग के साथ मेधा पाटकर और अन्य साथियो को उठाकर एंबुलेंस में सवार कर दिया। मेधा पाटकर को ले जाने के बाद अनशनकारी और नर्मदा बचाओ आंदोलन के सदस्यों ने गिरफ्तारी दी।
स्वराज इंडिया का कहना है कि समय-समय पर डूबने की स्थिति से प्रभावित लोगों को विस्थापितों की सूची से बाहर करते हुए सरकार के आंकड़े बदलते गए। यदि उन आंकड़ों को भी देखें तो उसके अनुसार भी हजारों पात्र परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है।
मंगलवार को देश भर के किसानों का जमावड़ा दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहा है। यहां किसान अपनी संसद लगाएंगे। मध्य प्रदेश के मंदसौर से शुरू हुई किसान मुक्ति यात्रा आज दोपहर दिल्ली पहुंचेगी।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों में उत्साह भरपूर बरकरार है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों में जोश की कहीं भी कमी नजर नहीं आ रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को कायराना और निन्दनीय कृत्य बताते हुए राज्य में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।