Advertisement

Search Result : " kolkata university"

रोहित वेमुला की मां को फरमान, दलित होने का सबूत दें

रोहित वेमुला की मां को फरमान, दलित होने का सबूत दें

आंध्र प्रदेश सरकार ने रोहित वेमुला की मां राधिका को कारण बताओ नोटिस भेजा है जिसमें उन्हें दो हफ्ते का समय दिया गया है कि वह साबित करें कि वह दलित हैं। गुंटूर के कलेक्टर ने रिपोर्ट के निष्कर्षों को रोहित वेमुला के परिवार को भेज दिया है और उन्हें नोटिस भी जारी किया है। कलेक्टर ने परिवार से पूछा है कि अगर दलित होने का प्रमाण नहीं मिला तो उनका प्रमाण-पत्र खारिज क्यों ना किया जाए।
राष्‍ट्रपति ने नेताजी की जर्मन कार को रवाना किया

राष्‍ट्रपति ने नेताजी की जर्मन कार को रवाना किया

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस जर्मन कार को रवाना किया, जिसमें सवार होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोलकाता के अपने पैतृक आवास से 1941 में अंग्रेजों को चकमा देकर नजरबंदी से भागे थे। इस कार की मरम्मत की गई है। राष्टपति इस कार में बैठे भी और कुछ दूरी तक सफर भी किया।
तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय गिरफ्तार, ममता देंगी धरना

तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय गिरफ्तार, ममता देंगी धरना

सीबीआई ने कथित रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया। एक हफ्ते के अंदर यह पार्टी के दूसरे नेता की गिरफ्तारी है। बंदोपाध्याय करीब ग्यारह बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे। उनसे चार घंटे से अधिक देर तक सघन पूछताछ की गयी। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पहले सीबीआई ने तीन बार समन जारी किया था।
बीमार मिथुन दा ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

बीमार मिथुन दा ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अब राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने राज्‍यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती काफी दिनों से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।
खोज: भूखे बैक्टीरिया कचरे से ऊर्जा निकालने में हो सकते हैं मददगार

खोज: भूखे बैक्टीरिया कचरे से ऊर्जा निकालने में हो सकते हैं मददगार

घरों के शौचालयों और रसोईघर से निकलने वाले जैविक अपशिष्टयुक्त घरेलू कचरे ऊर्जा का एक स्रोत सिद्ध हो सकते हैं और वैज्ञानिकों ने कहा है कि भूखे बैक्टीरिया का इस्तेमाल कर इससे ऊर्जा पैदा की जा सकती है।
स्वायत्तता हुई प्रभावित, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर ने इस्तीफा दिया

स्वायत्तता हुई प्रभावित, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर ने इस्तीफा दिया

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्‍य सेन के बाद नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे चांसलर जाॅर्ज यो ने शुक्रवार को यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को प्रभावित किया जा रहा है क्योंकि उन्हें संस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नोटिस तक नहीं दिया गया।
रीढ़ की हड्डी की मरम्मत के लिए अहम प्रोटीन का पता चला

रीढ़ की हड्डी की मरम्मत के लिए अहम प्रोटीन का पता चला

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे प्रोटीन का पता लगाया है जो मनुष्यों में रीढ़ की हड्डी की चोट से उबरने में अहम साबित हो सकता है और नष्ट हुए उत्तकों की मरम्मत की चिकित्सकीय पद्धति के लिए अहम हो सकता है।
गरीबी से लड़ने में मददगार हो सकते हैं 21वीं सदी के पुस्तकालय: अंसारी

गरीबी से लड़ने में मददगार हो सकते हैं 21वीं सदी के पुस्तकालय: अंसारी

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि 21वीं सदी के पुस्तकालय गरीबी से लड़ने तथा अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने में मदद कर सकते हैं।
चार दिन में हुआ दिल्ली के दो हजार मरीजों का मुफ्त इलाज

चार दिन में हुआ दिल्ली के दो हजार मरीजों का मुफ्त इलाज

राजस्थान के आईएएसई विश्वविद्यालय सरदारशहर और श्री भंवरलाल डूगड़ आयुर्वेद विश्वभारती संस्थान ने संयुक्त रूप से राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शिविर लगाकर डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों की मुफ्त जांच की और उन्हें संबंधित दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement