Advertisement

Search Result : " security review"

कश्‍मीर : पंपोर मुठभेड़ के तीसरे दिन मारे गए दो आतंकी

कश्‍मीर : पंपोर मुठभेड़ के तीसरे दिन मारे गए दो आतंकी

श्रीनगर-जम्मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग स्थित पंपोर की एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए चलाए जा रहे अभियान का बुधवार को तीसरा दिन रहा और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि 50 घंटे से ज्यादा समय से चल रहे अभियान में मारे गए दो आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
एंटोनियो गुटेरेस कल औपचारिक रूप से चुने जाएंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव

एंटोनियो गुटेरेस कल औपचारिक रूप से चुने जाएंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कल पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस को औपचारिक तौर पर वैश्विक संस्था का अगला महासचिव नियुक्त किया जाएगा। गुटेरेस वर्तमान महासचिव बान की मून की जगह लेंगे।
बनेगा बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड, 2018 तक सील होगी भारत-पाकिस्तान सीमा

बनेगा बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड, 2018 तक सील होगी भारत-पाकिस्तान सीमा

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2018 तक भारत पाक सीमा को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी।
कार, होम लोन होगा सस्ता, रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की

कार, होम लोन होगा सस्ता, रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की

रिजर्व बैंक के नये गवर्नर उर्जित पटेल के नेतृत्व में हुई पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में आज नीतिगत ब्याज दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की बहुप्रतीक्षित कटौती कर दी गई। नवगठित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के तहत हुई इस पहली समीक्षा में समिति के सभी छह सदस्य दरों में कटौती के पक्ष में रहे। इस कटौती के बाद आरबीआई की रेपो दर 6.25 प्रतिशत रह गयी है जो पिछले छह साल का इसका न्यूनतम स्तर है।
अफगानिस्तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का बड़ा हमला

अफगानिस्तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का बड़ा हमला

तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के उत्तरपूर्व में स्थित कुंदुज शहर पर आज एक बड़ा हमला किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अफगानी सुरक्षा बल के जवान इस हमले का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और पिछले कई घंटो से मुठभेड़ जारी है।
भविष्य में डीआरएस शामिल किये जाने की उम्मीद करते हैं : कोहली

भविष्य में डीआरएस शामिल किये जाने की उम्मीद करते हैं : कोहली

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि टीम ने विवादास्पद फैसला समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पर चर्चा की थी और भविष्य में इस तकनीक के शुरू किये जाने की उम्मीद करते हैं।
पाकिस्तान को दिये तरजीही राष्ट्र दर्जे की समीक्षा करेंगे मोदी

पाकिस्तान को दिये तरजीही राष्ट्र दर्जे की समीक्षा करेंगे मोदी

सिंधु नदी जल संधि के बाद अब भारत पाकिस्तान को दिये गये व्यापार के लिहाज से तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) के दर्जे की समीक्षा करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरवार को यह समीक्षा बैठक बुलाई है। पाकिस्तान के एमएफएन दर्जे की समीक्षा करने का निर्णय जम्मू-कश्मीर में उड़ी सैन्य ठिकाने पर हुये आतंकवादी हमले के बाद उठाये जा रहे कदमों के संदर्भ में लिया गया है।
सोमनाथ भारती गिरफ्तार, एम्स के सुरक्षा गार्डों से मारपीट का आरोप

सोमनाथ भारती गिरफ्तार, एम्स के सुरक्षा गार्डों से मारपीट का आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को एम्स के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ एम्स की संपत्ति क्षतिग्रस्त करने और सुरक्षा गार्डों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया। भारती ने आरोपों से इनकार किया है।
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के कुछ इलाकों को छोड़ पूरी घाटी से हटा कर्फ्यू

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के कुछ इलाकों को छोड़ पूरी घाटी से हटा कर्फ्यू

कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से जारी कर्फ्यू को स्थिति में सुधार आने के बाद आज हटा लिया गया। हालांकि राजधानी श्रीनगर के छह पुलिस थाना क्षेत्रों में अब भी कर्फ्यू जारी है। घाटी में आज 74वें दिन भी जनजीवन बाधित है।
यूपी: बिजनौर में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में हिंसा, चार की मौत

यूपी: बिजनौर में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में हिंसा, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में हिंसक संघर्ष और गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement