Advertisement

एजेंसी

मोदी पहुंचे अमेरिका, नवाज शरीफ के साथ नहीं करेंगे बैठक

मोदी पहुंचे अमेरिका, नवाज शरीफ के साथ नहीं करेंगे बैठक

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी दूसरी यात्रा पर न्‍यूयाॅर्क पहुंचे गए हैं। छह दिनों की अमेरिकी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय बैठक और संयुक्त राष्ट्र के एेतिहासिक सतत विकास शिखर सम्मेलन में विश्व के नेताओं को संबोधित करेंगे। उनका सिलिकाॅन वैली में मोदी भारतीय समुदाय तथा शीर्ष कारोबारी अधिकारियों से मिलने का भी कार्यक्रम है।
न्यूजीलैंड के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

न्यूजीलैंड के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान कर दिया गया है। अनुभवी मिडफील्डर दानिश मुज्तबा को इसमें जगह नहीं मिली है जबकि धर्मवीर सिंह, मनप्रीत सिंह और निक्किन थिमैया की भी इस टेस्ट दौरे के लिए वापसी हुई है।
ऑस्कर में ‘कोर्ट’, फैसला चाहे जो हो

ऑस्कर में ‘कोर्ट’, फैसला चाहे जो हो

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता चिंतन्य तम्हान्हे की पहली निर्देशित मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ को ऑस्कर के लिए चुना गया है। भारत की तरफ से इस 88वें एकेडमी पुरस्कार समारोह के लिए इस फिल्म को सोमवार को चुना गया।
अयोध्या बनी मिसाल, ईद पर गौमांस से पाबंदी हटाई

अयोध्या बनी मिसाल, ईद पर गौमांस से पाबंदी हटाई

देश के विभिन्न हिस्सों में मांस की बिक्री जहां प्रतिबंधित कर दी गई है, वहीं तीर्थनगरी अयोध्या ने ईद के दौरान यह पाबंदी हटाकर मिसाल कायम की है। इस देवनगरी में अमूमन सालभर गोकशी और मांस बिक्री पर प्रतिबंध रहता है लेकिन ईद के मौके पर इस बार तीन दिन के लिए मांस की बिक्री से प्रतिबंध हटा दिया गया है।
भाजपा के स्टार प्रचारकों में आडवाणी, जोशी और ‘शत्रु’ भी

भाजपा के स्टार प्रचारकों में आडवाणी, जोशी और ‘शत्रु’ भी

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लालकृष्‍ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज नेता स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी ने मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है।
बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को एक लाख करोड़ का नुकसान

बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को एक लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजारों में तेज गिरावट के चलते आज निवेशकों की कुल संपत्ति एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.36 लाख करोड़ रुपये से घटकर 93.33 लाख करोड़ रुपये रह गया।
नेपाल में नया संविधान लागू, हिंसक झड़पों का सिलसिला तेज

नेपाल में नया संविधान लागू, हिंसक झड़पों का सिलसिला तेज

नेपाल में सात वर्षों की सियासी कशमकश के बाद तैयार एेतिहासिक संविधान लागू हो गया है। इसके साथ ही नेपाल एक हिंदू राजशाही से पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र में परिवर्तित हो गया। लेकिन इसका विरोध करते हुए मधेसी समूह कई जगह हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें एक व्‍यक्ति के मारे जाने और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। स्थिति पर काबू पाने के लिए 14 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है।
दर्दनाक: जिंदा शख्‍स को दफन कर बना दी सड़क

दर्दनाक: जिंदा शख्‍स को दफन कर बना दी सड़क

मध्‍य प्रदेश के कटनी में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। निर्माणाधीन सड़क पर बेहोश पडे़ 45 वर्षीय एक व्यक्ति पर कथित तौर पर मुरम डालकर पाट दिए जाने और उस पर सड़क बना देने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सड़क निर्माण कंपनी के डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement