यौन उत्पीड़न के एक मामले में टेरी के महानिदेशक आर के पचौरी को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत दिल्ली उच्च न्यायालय ने तत्काल रद्द करने से इंकार कर दिया है।
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड समेत कई प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने भारतीय हज कमेटी द्वारा इस साल हज यात्रा पर जाने वाले लोगों से कुरबानी के लिए पहले ही धन वसूले जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गैर-शरई करार दिया है।
सत्यम घोटाले में सजा काट रहे बी रामलिंगा राजू समेत नौ लोगों को हैदराबाद की एक अदालत ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों की सजा स्थगित करने का फैसला भी सुनाया है।
सलमान खान को हाई कोर्ट से मिली दो दिन की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में हाई कोर्ट से जमानत लेने के लिए सलमान खान के वकीलों पर झूठ बोलने के आरोप लगाए गए हैं।
दिल्ली की एक अदालत ने पेट्रोलियम मंत्रालय के दस्तावेज लीक करने के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को आज जमानत दे दी। इनमें चार काॅरपोरेट अधिकारी और एक पत्रकार शामिल हैं।
एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे टेरी के महानिदेशक आर के पचौरी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है और वह राहत के लिए निचली अदालत का रूख कर सकते हैं।