देश के सामाजिक ताने-बाने को हमेशा के लिए बदल कर रख देने वाले 1984 के सिख विरोधी दंगों की रोंगटे खड़े करने वाली दास्तां को कहानियों के रूप में एक नई किताब में पेश किया गया है।
छह हजार लड़कियांं एक साथ- एक जगह पर आत्मरक्षा के गुण सीख रही थी। जैसे ही इनका ट्रेनिंग कार्यक्रम समाप्त हुआ हर कोई दंग रह गया। आत्मरक्षा के गुण सीख रही इन लड़कियों का नारा था मेरी रक्षा मेरे हाथ।
इस बार दर्शकों के सामने दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। दोनों चर्चित और बड़ी फिल्में हैं। लेकिन यदि दर्शकों जो भी फिल्म देख लें या तो वे कुएं में गिरेंगे या खाई में। अजय देवगन और करण जौहर दोनों ही ने अपनी कमजोर निर्देशकीय पारी खेली है।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा है कि रॉक ऑन-2 में काम करना सपने के सच होने जैसा है और इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में अपना गाना गाना तो सोने पर सुहागा की तरह हो गया। रॉक ऑन के दूसरे संस्करण रॉक ऑन-2 में 29 वर्षीय श्रद्धा भी काम कर रही हैं।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने हथियारों की दलाली के मामले में नाम आने के बाद अपना पक्ष रखा है। वरुण ने दो पेज का पत्र लिखकर ट्वीटर पर जारी करते हुए सात तथ्य सामने रखे हैं। वरुण ने लिखा है कि मैं कभी एडमन्ड एलन से नहीं मिला जिन्होने आरोप लगाते हुए पत्र लिखा है। न ही मेरे पास इसकी जानकारी है कि वह कौन है, क्या काम करते हैं सिवाय इसके लिए उन्हें अभिषेक वर्मा का पूर्व सहयोगी बताया जा रहा है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी आज सिंगूर के निकट एनएच-2 पर एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिषेक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।
सुनहरे परदे से निकल कर राज कपूर की मशहूर फिल्म आवारा अब मंच पर एक नया अवतार लेगी। भारत और चीन एक समझौते के तहत बॉलीवुड के दिवंगत महान अभिनेता राज कपूर की लोकप्रिय फिल्म आवारा को भारत और चीन में थियेटर रूप में तैयार करेंगे।
राकेश ओम प्रकाश मेहरा थोड़े कनफ्यूज निर्देशक हैं। उनकी फिल्म रंग दे बसंती चली जरूरी थी, मगर उसमें भी बहुत कमियां थीं। भाग मिल्खा भाग तो फ्लाप ही थी। वह खुद ही नहीं समझ पाए थे कि मिल्खा को खिलाड़ी के तौर पर दिखाना है या व्यक्ति के तौर पर। अब आई है उनकी बहु प्रतीक्षित फिल्म मिर्जिया जिसे क्यों देखा जाए यह सोचना कठिन पहेली को सुलझाना है।
अभिनेता कुणाल कपूर ने पिछले सात सालों में केवल तीन फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका कहना है कि गुणवत्तापूर्ण काम की कीमत पर वह फिल्में नहीं करना चाहते हैं। एमएफ हुसैन की फिल्म मीनाक्षी से कैरियर की शुरूआत करने वाले और रंग दे बसंती से मशहूर हुये अभिनेता ने कहा कि उन्हें अच्छी भूमिकाएं नहीं मिलीं।