अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मशहूर अभिनेता कमल हासन एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के तमिल संस्करण के लेकर विवादों से घिर गए हैं। उन पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
महिला का नाम आशा साहनी था। उनका बेटा ऋतुराज अमेरिका में सॉफ्टवेर इंजीनियर था और वहीं रहता था। 2013 में आशा साहनी के पति और ऋतुराज के पिता केदार साहनी की मौत हो गई थी।
नीतीश कुमार महागठबंधन की गाठें छुड़ाकर अपने पुराने साथी रहे एनडीए से गठजोड़ कर चुके हैं। सियासी गलियारों में इस घटना ने हलचल तेज कर दी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि एनडीए के विरोध में महागठबंधन के सूत्रधार रहे नीतीश कुमार एकाएक पाला बदलकर कैसे ‘कमल’ में रंग भरने को तैयार हो गए?
जम्मू और कश्मीर की मुख्यममंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘सीरिया, अफगानिस्तान और इराक में आज हालात क्या हैं? क्या फारुक साहब वही हालात कश्मीर में देखना चाहते हैं।’
एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी की मौजूदगी में तकरीबन सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अपना नामांकन किया।