Advertisement

Search Result : "अमेरिका दौरा"

नाइजीरिया में जल्‍द होगी भारतीय चावल-दलहन की खेती

नाइजीरिया में जल्‍द होगी भारतीय चावल-दलहन की खेती

चावल और दलहन की भारतीय किस्मों की खेती जल्द नाइजीरिया में शुरू हो सकती है। नाइजीरिया बड़ी मात्रा में खाद्यान्न का आयात करता है। अपनी अर्थव्यवस्था को विविधता देने के लिए नाइजीरिया तेल एवं गैस कारोबार के विकल्प के रूप में कृषि पर ध्यान देना चाहता है।
ओबामा ने पांच दशक बाद क्यूबा में पहला राजदूत नियुक्त किया

ओबामा ने पांच दशक बाद क्यूबा में पहला राजदूत नियुक्त किया

अमेरिका ने राजनयिक जेफ्री डेलॉरेन्टिस को क्यूबा का राजदूत नियुक्त किया है। क्यूबा में किसी अमेरिकी राजदूत की यह नियुक्ति पांच दशक के अंतराल के बाद हुई है। ओबामा ने एक बयान में कहा एक राजदूत की नियुक्ति हम दोनों देशों के बीच और अधिक सामान्य तथा सार्थक संबंध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सीरिया में बर्बरता कर रहा है रूसः अमेरिका

सीरिया में बर्बरता कर रहा है रूसः अमेरिका

अलेप्पो में सीरियाई और रूसी विमानों की भारी बमबारी के चलते शहर में लगातार वीभत्स होती स्थिति के मद्देनजर अमेरिका ने रूस पर बर्बरता दिखाने का आरोप लगाया है। इस बमबारी को सीरिया में पांच साल से चल रहे युद्ध की सबसे भारी बमबारी बताया जा रहा है।
हिंदू समुदाय को रिझाने में जुटे ट्रंप

हिंदू समुदाय को रिझाने में जुटे ट्रंप

मुस्लिम समुदाय को लेकर अपने कट्टर विचारों के कारण पूरे अमेरिका में विरोधियों के निशाने पर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व सभ्यता तथा अमेरिकी संस्कृति में विलक्षण योगदान के लिए भारतीय हिंदू समुदाय की प्रशंसा की है।
ट्रंप को राष्ट्रपति नहीं बनाया जाना चाहिए: न्यूयार्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट

ट्रंप को राष्ट्रपति नहीं बनाया जाना चाहिए: न्यूयार्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट

अमेरिका के दो बड़े प्रभावशाली समाचार पत्रों ने अपने अपने संपादकीय में कहा है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का अगला राष्टपति नहीं चुना जाना चाहिए क्योंकि वह इस पद के लिए अनुपयुक्त हैं और देशों एवं धर्मों के बारे में बेहद सख्त राय रखते हैं।
अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर कल रवाना होंगे हामिद अंसारी

अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर कल रवाना होंगे हामिद अंसारी

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी नाईजीरिया और माली के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे। यह दौरा कल से शुरू होगा। इसका उद्देश्य पश्चिमी अफ्रीका के इन दो देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
टुडेज चाणक्य सर्वे: क्लिंटन की बढ़त बरकरार, ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे

टुडेज चाणक्य सर्वे: क्लिंटन की बढ़त बरकरार, ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए टुडेज चाणक्य ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इस ओपिनियन पोल में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से 7 प्रतिशत आगे दिखाई गई हैं।
अमेरिका: वाशिंगटन के एक मॉल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अमेरिका: वाशिंगटन के एक मॉल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अमेरिका के वाशिंगटन के एक मॉल में अचानक हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसे हिस्पैनिक नागरिक बताया जा रहा है।
बाहर से आए लोगों से उल्टा फायदा ही है अमेरिका को : नयी रपट

बाहर से आए लोगों से उल्टा फायदा ही है अमेरिका को : नयी रपट

अमेरिकी शोध संस्था की एक ताजा रपट में इस मान्यता को चुनौती दी गयी है कि दूसरे देशों से अमेरिका में आव्रजन करने वाले लोग अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बोझ हैं। रपट में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में आव्रजकों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 2,000 अरब डालर का योगदान किया और ऐसे विदेशियों में भारत से आए लोगों का समूह सबसे उद्यमशील समूह है।
राफेल से ताकत तो बढ़ेगी, पर जरूरत ज्यादा स्क्वाड्रन की

राफेल से ताकत तो बढ़ेगी, पर जरूरत ज्यादा स्क्वाड्रन की

भारत ने फ्रांस के साथ जिन 36 राफेल विमानों की खरीद का करार किया है, उनको वायुसेना में शामिल किए जाने के बाद दो स्क्वायड्रन बढ़ जाएंगे। ये विमान 2019 से 2023 के बीच भारत को मिलेंगे। माना जा रहा है कि इससे भी लड़ाकू विमानों की कमी पूरी नहीं होगी। अभी ही वायुसेना के बेड़े में विमान कम हैं। सेवारत मिग विमानों के फेज आउट होने के बाद संख्या और घटने वाली है। ऐसे में भारत की उम्मीदें अमेरिका, स्वीडन और रूसी कंपनियों से भविष्य में होने वाले विमान खरीद सौदों पर टिकी हैं।