Advertisement

Search Result : "अमेरिका में योगाथन आयोजन"

सुधार हुए हैं मगर बहुत काम बाकी है: जेटली

सुधार हुए हैं मगर बहुत काम बाकी है: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ढांचागत क्षेत्र में बदलाव और प्रमुख सुधारों को लागू करने में लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस लिहाज से चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि में पिछले साल के मुकाबले सुधार आएगा। पिछले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 7.6 प्रतिशत रही थी।
पांच दिवसीय चीन यात्रा पर आज रवाना होंगे मनोहर पर्रिकर

पांच दिवसीय चीन यात्रा पर आज रवाना होंगे मनोहर पर्रिकर

भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पांच दिन की अपनी पहली चीन यात्रा पर आज रवाना होंगे। पर्रिकर की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रयास को चीन द्वारा विफल कर देने की वजह से दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव आ गया है।
अमेरिका में टाटा की कंपनियों पर 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना

अमेरिका में टाटा की कंपनियों पर 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना

व्यापार गोपनीयता से जुड़े एक मामले में टाटा समूह की दो कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा अमेरिका इंटरनेशनल कॉर्प पर अमेरिका की एक अदालत ने 94 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।
न्यूयार्क में 14 अप्रैल बिंदेश्वर पाठक दिवस के रूप में मना

न्यूयार्क में 14 अप्रैल बिंदेश्वर पाठक दिवस के रूप में मना

न्यूयार्क शहर ने एक अनूठे सम्मान के तौर पर इस साल 14 अप्रैल को बिंदेश्वर पाठक दिवस घोषित किया। न्यूयार्क के मेयर ने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक के सबसे अमानवीय स्थिति में काम करने वाले लोगों के जीवन को सुधारने की दिशा में दिए गए योगदान को मान्यता देते हुए ऐसा किया।
भारत में असहिष्णुता का माहौल नहीं: जेटली

भारत में असहिष्णुता का माहौल नहीं: जेटली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत में अलग-अलग राजनीतिक दल के लोगों के गैर जिम्मेदाराना बयान देने जैसी छिटपुट घटनाएं हो सकती हैं लेकिन इसे देश में असहिष्णुता के माहौल के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता ने इस तरह की घटनाओं को बहुत खराब बताया लेकिन कहा कि भारत जैसे बड़े देश में ये बहुत कम होती हैं।
अमेरिका और फिलीपीन की संयुक्त गश्त से भड़का चीन

अमेरिका और फिलीपीन की संयुक्त गश्त से भड़का चीन

चीन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और फिलीपीन की संयुक्त गश्तों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह हानिकारक कदम क्षेत्रीय विरोधों को भड़काएगा और इस विवादित क्षेत्र की शांति एवं स्थिरता को नुकसान पहुंचाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय ने पेंटागन के उस बयान पर अपना रुख स्पष्ट किया है, जिसके तहत कहा गया था कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिका-फिलीपीन की संयुक्त गश्तें नियमित रूप से होंगी।
भारत और अमेरिका के सैन्य संबंध गहरे हुए: कमांडर

भारत और अमेरिका के सैन्य संबंध गहरे हुए: कमांडर

अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध गहरे हुए हैं क्योंकि दोनों देशों के बलों की संयुक्त प्रशिक्षण एवं सैन्य अभ्यासों में भागीदारी में इजाफा हुआ है।
अमेरिका का वीजा शुल्क बढ़ाना पक्षपातपूर्ण: जेटली

अमेरिका का वीजा शुल्क बढ़ाना पक्षपातपूर्ण: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अमेरिका के एच 1 बी वीजा का शुल्क बढ़ाने को पक्षपातपूर्ण करार देते हुए कहा है कि इसका निशाना भारतीय आईटी कंपनिया हो रही हैं। वित्त मंत्री ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत माइकल फ्रोमैन के साथ एक बैठक में भारत की चिंता को उठाया।
‘मित्र’ अमेरिका ने दिया था भारतीय दूतावासों की निगरानी का प्रस्ताव

‘मित्र’ अमेरिका ने दिया था भारतीय दूतावासों की निगरानी का प्रस्ताव

खुद को भारत का दोस्त बताने वाले अमेरिका ने साल 2005 में अफगानिस्तान के कंधार और जलालाबाद में भारतीय दूतावासों की संयुक्त निगरानी का प्रस्ताव पाकिस्तान के सामने रखा था।
चर्चाः रक्षा नीति में क्रांतिकारी बदलाव | आलोक मेहता

चर्चाः रक्षा नीति में क्रांतिकारी बदलाव | आलोक मेहता

आजादी के बाद भारत की रक्षा-नीति में क्रांतिकारी बदलाव हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सैद्धांतिक रूप से अमेरिका को भारतीय सैनिक अड्डों का इस्तेमाल करने की स्वीकृति दे दी है। दोनों देशों के विमान और नौ सैनिक पोत भी एक-दूसरे के सैन्य अड्डों पर तैनात किए जा सकेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement