Advertisement

Search Result : "अमेरिका वाणिज्य दूतावास"

पहले मिसाइल अब लड़ाकू विमान तैनात किए चीन ने

पहले मिसाइल अब लड़ाकू विमान तैनात किए चीन ने

अमेरिका के अधिकारियों का दावा है कि दक्षिण चीन सागर में जिस विवादित द्वीप पर चीन ने सतह से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइलें तैनात की थीं, उसी पर उसने (चीन ने) लड़ाकू विमानों को भी तैनात कर दिया है। दो अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए फॉक्स न्यूज ने कहा कि अमेरिकी खुफिया सेवाओं ने पिछले कुछ दिनों में विवादित पारसेल द्वीपों में से वूडी द्वीप पर चीनी शेनयांग जे-11 और शियान जेएच-7 युद्धक विमानों को देखा है।
जानिए आखिर क्यों औरतों से कमउम्र होते हैं मर्द

जानिए आखिर क्यों औरतों से कमउम्र होते हैं मर्द

अमेरिका में मर्दों की उम्र औरतों के मुकाबले औसतन 5 वर्ष कम होती है जबकि पूरी दुनिया में यह औसत 7 वर्ष का है। पूरी दुनिया में 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों में महिलाओं का प्रतिशत 57 है जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वालों में महिलाएं 67 फीसदी हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? डॉक्टरों के अनुसार इसकी मुख्यतः सात बड़ी वजहें हैं।
अमेरिकी विश्वविद्यालय ने हिन्दू अध्ययन केन्द्र के लिए मिली अनुदान राशि लौटाई

अमेरिकी विश्वविद्यालय ने हिन्दू अध्ययन केन्द्र के लिए मिली अनुदान राशि लौटाई

अमेरिका के एक शीर्ष विश्वविद्यालय ने संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा अनुदानकर्ताओं पर चरमपंथी विचारधारा का होने और दक्षिण चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित होने का आरोप लगाए जाने के बाद हिन्दू और भारत अध्ययन केन्द्र बनाने के लिए मिली 30 लाख डॉलर की अनुदान राशि वापस कर दी है।
सीरिया में संघर्षविराम पर राजी हुए अमेरिका-रूस, शनिवार से लागू

सीरिया में संघर्षविराम पर राजी हुए अमेरिका-रूस, शनिवार से लागू

अमेरिका और रूस ने घोषणा की है कि सीरिया में शनिवार से ऐतिहासिक संघर्ष विराम लागू होगा लेकिन इस संघर्षविराम में मुख्य जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल नुसरा फ्रंट शामिल नहीं हैं। वाशिंगटन और मॉस्को ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की कि 27 फरवरी को दमिश्क के समयानुयार मध्य रात्रि से आंशिक संघर्षविराम शुरू होगा। इससे उस संघर्ष पर विराम लगने की उम्मीद है जिसमें अब तक 2,60,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और आधी से अधिक आबादी विस्थापित होने को मजबूर हुई है।
अमेरिका: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार क्रूज की नागरिकता को लेकर मामला दर्ज

अमेरिका: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार क्रूज की नागरिकता को लेकर मामला दर्ज

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में आगे चल रहे टेड क्रूज पर नागरिकता संबंधी मुद्दे को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। मामले में टेड के अमेरिकी राष्ट्रपति संबंधी योग्यता पर सवाल उठाया गया है।
रिपब्लिकन ट्रंप ने दी टेड क्रूज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी

रिपब्लिकन ट्रंप ने दी टेड क्रूज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी है।
जनवरी में भारत से निर्यात में आई 13.6 प्रतिशत की गिरावट

जनवरी में भारत से निर्यात में आई 13.6 प्रतिशत की गिरावट

भारत के निर्यात में लगातार 14वें माह गिरावट का रुख रहा। वैश्विक मांग नरम रहने के बीच पेट्रोलियम उत्पादों व इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में तेज गिरावट के चलते जनवरी में देश का निर्यात 13.6 प्रतिशत घटकर 21 अरब डॉलर पर आ गया।
फेसबुक इंडिया की प्रमुख के. रेड्डी ने पद छोड़ा

फेसबुक इंडिया की प्रमुख के. रेड्डी ने पद छोड़ा

अपने विवादास्पद फ्री बेसिक अभियान को बंद करने के एक दिन बाद फेसबुक इंडिया की प्रबंध निदेशक के. रेड्डी ने आज अपने मौजूदा प्रभार से इस्तीफा दे दिया। उन्हें अमेरिका में नियुक्त किया जाएगा।
ट्रंप के मुस्लिम विरोधी बयानों को हिलेरी ने बताया खतरनाक

ट्रंप के मुस्लिम विरोधी बयानों को हिलेरी ने बताया खतरनाक

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की होड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन ने मुस्लिम विरोधी जुमलेबाजी पर अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करते हुए उनके बयानों को आपराधिक एवं खतरनाक बताया। इससे पहले लातीनी तथा अफ्रीकी मूल के अल्पसंख्यक मतदाताओं को गोलबंद करने की मुहिम चलाने के क्रम में हिलेरी क्लिंटन और उनकी ही पार्टी के बर्नी सैंडर्स के बीच नस्ल तथा आव्रजन के मुद्दे पर तीखी नोक-झोंक भी हुई।
न्यू हैंपशायर में ट्रंप और सैंडर्स की जीत, हिलेरी को झटका

न्यू हैंपशायर में ट्रंप और सैंडर्स की जीत, हिलेरी को झटका

बर्नी सैंडर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए न्यू हैंपशायर में आयोजित डेमोक्रेटिक प्राइमरी में हिलेरी क्लिंटन को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस तक पहुंचने की इस दौड़ में एक बड़ी जीत हासिल करके रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के अग्रणी दावेदार की अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement