Advertisement

Search Result : "अमेरिकी डॉलर"

अमेरिकी सेना ने दी सैनिकों के लिए पगड़ी, दाढ़ी और हिजाब को मंजूरी

अमेरिकी सेना ने दी सैनिकों के लिए पगड़ी, दाढ़ी और हिजाब को मंजूरी

अमेरिकी सेना ने खुद को अल्पसंख्यक धर्मो और संस्कृतियों के संदर्भ में अधिक समावेशी बनाते हुए हाल ही में एक नया नियमन जारी किया है। इस नियमन के जरिए सेना ने पगड़ी, हिजाब पहनने वाले या दाढ़ी रखने वाले लोगों को सेना में भर्ती होने की मंजूरी दे दी है।
कैलिफोर्निया शहर के महापौर चुने गए भारतीय-अमेरिकी प्रदीप गुप्ता

कैलिफोर्निया शहर के महापौर चुने गए भारतीय-अमेरिकी प्रदीप गुप्ता

अमेरिका में भारतीय अमेरिकी इंजीनियर प्रदीप गुप्ता कैलिफोर्निया राज्य में साउथ सान फ्रांसिस्को शहर के महापौर चुने गए हैं।
रिकॉर्ड 37 लाख डॉलर में नीलाम हुई न्यूटन की किताब

रिकॉर्ड 37 लाख डॉलर में नीलाम हुई न्यूटन की किताब

सर आइजैक न्यूटन के मशहूर गति के तीन नियमों की व्याख्या समेत उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली एक पुस्तक को 37 लाख डॉलर की बड़ी राशि में बेचा गया है। इसके साथ ही यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी मुद्रित वैज्ञानिक किताब बन गई है।
नहीं आए अच्छे दिन , पेट्रोल डीजल महंगा

नहीं आए अच्छे दिन , पेट्रोल डीजल महंगा

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा इजाफा किया है। पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 21 पैसे जबकि डीजल के दाम में 1रु 79 पैसे की बढ़ोतरी प्रति लीटर की गई है। बढ़ी हुई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
माकपा का आरोप, भारतीय रक्षा बल अमेरिकी निगरानी में आ जाएंगे

माकपा का आरोप, भारतीय रक्षा बल अमेरिकी निगरानी में आ जाएंगे

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के भारत को प्रमुख रक्षा सहयोगी का दर्जा देने के फैसले से भारत, अमेरिका का जूनियर सहयोगी बन जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इससे भारतीय रक्षा बल और रक्षा उत्पादन अमेरिकी निगरानी और नियंत्रण के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
एच1बी वीजा धारकों को अमेरिकी कर्मियों की जगह नहीं लेने दूंगा: ट्रंप

एच1बी वीजा धारकों को अमेरिकी कर्मियों की जगह नहीं लेने दूंगा: ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह विदेशी कर्मियों को अमेरिकियों की जगह लेने की इजाजत नहीं देंगे।
नोटबंदी : नवंबर में एफपीआई ने छह अरब डॉलर निकाले

नोटबंदी : नवंबर में एफपीआई ने छह अरब डॉलर निकाले

बढ़ती वैश्विक चिंताओं और नोटबंदी के प्रभाव से नवंबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पूंजी बाजार से छह अरब डॉलर की निकासी की है।
अमेरिकी महिला सामूहिक बलात्कार मामले में प्राथमिकी दर्ज

अमेरिकी महिला सामूहिक बलात्कार मामले में प्राथमिकी दर्ज

कनाट प्लेस में एक पांच सितारा होटल में लोगों के एक समूह द्वारा सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली एक अमेरिकी महिला की शिकायत पर आज बलात्कार का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने कहा कि कथित सामूहिक बलात्कार अप्रैल में हुआ था और बुरी तरह से आहत पीड़ित शिकायत दर्ज कराए बगैर अपने देश लौट गई थी। पिछले महीने उसने एक एनजीओ के जरिये दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और इस मामले में जांच शुरू हुई।
हिलेरी ने यूनीसेफ के समारोह में अचानक पहुंचकर सबको चौंकाया

हिलेरी ने यूनीसेफ के समारोह में अचानक पहुंचकर सबको चौंकाया

यूनीसेफ स्नोफेक बॉल पुरस्कार की शाम में भले ही केटी पेरी सबसे बड़ी सम्मानित शख्सियत रही हों, लेकिन इस कार्यक्रम में यूनीसेफ की तरफ से पॉप स्टार को पुरस्कार से नवाजने के लिए अचानक पहुंचकर हिलेरी क्लिंटन ने सबसे अधिक तालियां बंटोरी। हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हार का सामना करने वाली हिलेरी को अपने बीच पाकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक चौंक गए और सम्मान में अपनी जगहों से खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
इतिहासकार का दावा, ट्रंप के दादा को जर्मनी से निकाला गया था

इतिहासकार का दावा, ट्रंप के दादा को जर्मनी से निकाला गया था

जर्मनी के एक इतिहासकार ने दावा किया है कि सन् 1900 की शुरूआत में अनिवार्य सैन्य सेवा करने में नाकाम रहने पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दादा को जर्मनी से बाहर निकाल दिया गया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement