योग गुरु रामदेव ने मंगलवार को हरियाणा सरकार की ओर से की गई कैबिनेट मंत्री के दर्जे की पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि वह मंत्री पद के आकांक्षी नहीं हैं और बाबा ही रहना चाहते हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने चार बागी नेताओं प्रशात भूषण, योगेंद्र यादव, प्रोफेसर आनंद कुमार और अजित झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी करार देते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आप को तोड़ने के बजाय सुधरने और सुधारने की मुहिम छेड़ने वाले इन नेताओं के निष्कासन के बाद दोनों खेमों के बीच घमासान तेज हो गया है। प्रशांत भूषण ने आम आदमी पार्टी को खाप करार दिया है जहां सिर्फ एक तानाशाह की बात सुनी जाती है। भूषण का कहना है कि उन लोगों को पार्टी से निकाले जाने की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी।
एक अदद जीत को तरस रही मुंबई इंडियंस ने आज राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के समक्ष सात विकेट पर 209 रन का इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया कि किसी भी विपक्षी टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल था। बेंगलुरू 20 ओवर में 191 रन ही बना सकी।
चेन्नई सुपरकिंग्स अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। चेन्नई लगातार तीसरा मैच जीत चुकी है जबकि अपना चैथा मैच खेल रही मुंबई को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।
जिस समय ये पंक्तियां लिखी जा रही थीं या पढ़ी जा रही होंगी, उस समय भी उत्तर भारत में बुरी तरह मायूस कोई किसान अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा होगा। अन्नदाता की हालत बुरी है, यह हम सब जानते हैं लेकिन उसकी जीवन की डोर काटने के लिए सिर्फ एक फसल की बर्बादी बहुत है।
आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से नाराज होकर स्वराज संवाद बैठक मेें हिस्सा लेने वाले बागियों पर आज कार्रवाई होगी। इसमें पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर पर भी कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि पुष्कर पार्टी लाइन के खिलाफ स्वराज संवाद की बैठक में हिस्सा लेने गए थे। आप के कई नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जो पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे हैं उनके लिए कड़ा कदम उठाया जाएगा चाहे वह कोई भी हो।
टाइम पत्रिका के पाठकों द्वारा कराई गई एक ऑनलाइन रायशुमारी में दुनिया भर के सर्वाधिक प्रभावशाली 100 व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं।