केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सरंक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस जल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नई दिल्ली में जलसंसाधनों के बहुउद्देशीय विकास एवं वर्तमान चुनौतियां विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने देश के कुछ भागों में सूखे की स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बाबा साहेब की जन्म स्थली महू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पश्चाताप करना चाहिए कि संविधान निर्माता की विरासत को भी ठीक से नहीं रख पाई।
अपने बयानों से अकसर सुर्खियों में रहने वाले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने यह कहकर फिर एक विवाद को जन्म दे दिया है कि महिलाओं द्वारा भगवान शनि की पूजा करने से बलात्कार सहित महिला विरोधी अपराधों में बढोत्तरी होगी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मंदिरों में साईं बाबा की पूजा के कारण वहां सूखा पड़ गया है।
उत्तराखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच सत्ताधारी कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर भाजपा नेतृत्व के साथ मिलकर राज्य सरकार को गिराने का आरोप लगाया जबकि योग गुरू ने इसका खंडन करते हुए कहा कि राजनीतिक घटनाओं के लिए उनकी बजाय राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया जाया जाना चाहिए।
फिल्म अभिनेता संजय दत्त आज सुबह पुणे की यरवदा जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने सबसे पहले धरती चूमकर अपना प्यार जताया और बाहर आने के बाद जेल की इमारत को सैल्यूट किया। इसके बाद संजय दत्त वहां से हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए जहां से उन्हें एक चार्टर्ड विमान से मुंबई जाना था। रिहाई के बाद खुद संजय ने कहा कि अपने समर्थकों की वजह से आज वे रिहा हुए हैं।
अभिनेता संजय दत्त 25 फरवरी को पुणे की येरवडा जेल से रिहा होने के बाद मुंबई स्थित अपने घर जाने के लिए चार्टर्ड विमान की सवारी करेंगे। संजय दत्त 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों से जुड़े होने के कारण पुणे जेल में सजा काट रहे हैं। इतने दिनों जेल में किए गए श्रम के लिए उन्हें 500 रुपये से भी कम मेहनताना मिलेगा।
योग गुरु बाबा रामदेव की चर्चित दवा पुत्रजीवक की उत्तराखंड सरकार द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट उनके खिलाफ गई है। उत्तराखंड सरकारके स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस जांच से बाबा रामदेव के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती पर निशाना साधते हुए उन पर डॉक्टर अंबेडकर के मिशन को कमजोर करने का आरोप लगाया। शिवपाल ने कहा कि अगर बाबा साहब इस वक्त होते तो बसपा मुखिया उन्हें भी पार्टी से निकाल देतीं।
दुनिया के किस मुल्क में हंसने-हंसाने पर रोक हो सकती है? कम्युनिस्ट चीन हो या इस्लामी देश ईरान और पाकिस्तान रंगमंच, सिनेमा में सामाजिक मुद्दों-व्यक्तित्वों पर हास्य-व्यंग्य प्रभावशाली होता है।