Advertisement

Search Result : "आगे के संदेश"

संदेश के साथ आई दुल्हनिया

संदेश के साथ आई दुल्हनिया

सीधा-सादा बद्रीनाथ (वरुण धवन) और तेज तर्रार वैदेही (आलिया भट्ट) की शादी दहेज, लड़की शादी के बाद नौकरी नहीं करेगी टाइप के कई ट्विस्ट उनकी शादी को रोक देते हैं। वैदही भाग जाती है और उसके पीछे-पीछे भागता है बद्रीनाथ। कुछ गाना बजाना, कुछ डायलॉग और वैदेही को भी हो गया प्यार।
चुुनाव आयोग में शिकायत करने में भाजपा सबसे आगे

चुुनाव आयोग में शिकायत करने में भाजपा सबसे आगे

विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में शिकायत करना तो आम बात है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से सर्वाधिक शिकायतें दर्ज कराई गई है। वह भी उत्तर प्रदेश में। इनमें कई शिकायतें एक दूसरे से मिलती-जुलती हैं। जैसे कि साईकिल पर सवार होकर मतदान करने से लेकर प्रचार में लखनऊ में मेट्रो बनाए जाने का जिक्र तक शामिल है।
लियोन के आगे ढेर हुए भारतीय बल्लेबाज

लियोन के आगे ढेर हुए भारतीय बल्लेबाज

पुणे के बाद बेंगलुरु में भी भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए दूसरे टेस्ट में आफ स्पिनर नाथन लियोन की घातक गेंदबाजी के समक्ष भारतीय पारी मात्र 189 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले द‌िन की खेल की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए।
शिवसेना के आगे झुकी भाजपा, मेयर पद की दौड़ से अलग

शिवसेना के आगे झुकी भाजपा, मेयर पद की दौड़ से अलग

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मेयर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों की दौड़ से भाजपा द्वारा खुद को अलग किए जाने के साथ ही शिवसेना के प्रत्याशियों का रास्ता साफ हो गया है। चुनावों के दौरान कांटे की टक्कर के बाद आज भाजपा ने कहा कि वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी, वहीं दूसरी ओर शिवसेना ने पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की।
महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका चुनाव : शिवसेना आगे, भाजपा को मिल रही मात

महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका चुनाव : शिवसेना आगे, भाजपा को मिल रही मात

महाराष्ट्र में 10 नगर निगमों और 11 ज़िला परिषदों में शिवसेना भाजपा पर भारी पड़ती दिख रही है। वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान में शिवसेना भाजपा को मात देती जा रही है। शिवसेना 65 सीटों पर आगे है वहीं भाजपा की बढ़त 37 सीटों पर है।
पीछे नहीं बल्कि सबसे आगे होगा टाटा समूह : चंद्रशेखरन

पीछे नहीं बल्कि सबसे आगे होगा टाटा समूह : चंद्रशेखरन

वर्षों से टाटा समूह से जुड़े एन. चंद्रशेखर ने आज समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वह समूह को सभी कारोबारी क्षेत्रों में सबसे आगे रखेंगे।
कोहली ने अनुष्का के लिए पोस्ट किया वेलेंटाइंस डे संदेश

कोहली ने अनुष्का के लिए पोस्ट किया वेलेंटाइंस डे संदेश

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने इस अभिनेत्री के प्रति अपने प्रेम का इजहार खूबसूरत वेलेंटाइन डे संदेश पोस्ट कर किया।
राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटी नेताओं की पत्नियां

राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटी नेताओं की पत्नियां

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में कई नेताओं की पत्नियां अपने-अपने पतियों की मदद करने और उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटी हुई हैं।
हम भूल गए कि राजा को रास्ता छोड़ना चाहिएः  भागवत

हम भूल गए कि राजा को रास्ता छोड़ना चाहिएः भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सरकार में बैठे लोगों को आम जनता से जुड़े रहने का संदेश दिया है। भोपाल में आयोजित साधक संगम में संघ प्रमुख ने कहा कि राजा की सवारी के सामने बच्चा, महिला या परिश्रम करने वाला आ जाए तो राजा रास्ता छोड़ते हैं। सामान्य व्यक्ति राजा के लिए रास्ता नहीं छोड़ता। यही देश की परंपरा है। हम ये भूल गए हैं इसलिए स्थिति खराब हुई है।
सहमति हो तो साथ कराएं लोकसभा-विधानसभा चुनावः प्रणब

सहमति हो तो साथ कराएं लोकसभा-विधानसभा चुनावः प्रणब

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की पुरजोर वकालत करने के साथ ही नोटबंदी का भी समर्थन किया है। इन दोनों मुद्दों पर वर्तमान केंद्र सरकार का जोर रहा है। प्रणब ने चुनाव आयोग से कहा कि वह राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करके दोनों चुनाव साथ कराने के विचार को आगे बढ़ाये।
Advertisement
Advertisement
Advertisement