मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटों में कर्ज में डूबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली है। इनमें से एक किसान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से है। मध्य प्रदेश की बुधनी विधान सभा सीट का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते हैं।
जम्मू-कश्मीर के उरी और नौगाम में आज एक बार फिर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है।
मध्य प्रदेश में गोलीबारी से 6 किसानों की मौत के बाद अब महाराष्ट्र में भी दर्दनाक घटना सामने आई है। महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर 4 किसानों ने खुदकुशी कर ली है।
इनकम टैक्स के छापों पर चारों ओर से घिरे लालू प्रसाद यादव ने आज एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा और आरएसएस के लोगों पर निशाना साधा है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोगों सुनो, मुझे धमकाने की कोशिश मत करो।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने छात्रों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक आईआईटी दिल्ली अब अपने पाठ्यक्रम में इस तरह से बदलाव का फैसला किया है कि यह पढ़ाई के दबाव से आत्महत्या की प्रवृत्ति को बंद करने में मददगार हो।
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के 13 बार इनकार करने के बावजूद सरकार भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच हासिल करने के लिए सभी उपाय कर रही है।
सरकारी खर्च से भाजपा नेता अरुण जेटली के खिलाफ केस लड़ने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोप का बचाव करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह सब मामला कुल मिलाकर ईवीएम मामले से जनता का ध्यान हटाने के लिए सामने लाया जा रहा है।
एक ओर जहां राज्य के किसानों की कर्ज माफी की मांग की जा रही है, वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कर्ज तले दबे एक किसान ने परेशान होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।