भारत ने रविवार को कहा कि वह भूकंप से आहत नेपाल के लोगों के आंसू पोंछने की कोशिश करेगा और इस आपदा की घड़ी में उनकी हरसंभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।
महाराष्ट्र और तेलंगाना के करीब 125 लोग भी भूकंप के बाद नेपाल में फंसे हुए हैं। दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सूचना केंद्र के अधिकारियों के अनुसार नासिक से करीब 80 लोग तीर्थयात्राा के लिए नेपाल गए थे जबकि 15-20 लोग टैकिंग अभियान पर थे।
करीब दो महीने की छुट्टियों के बाद लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह पैदल चढ़ाई कर केदारनाथ पहुंचे। सुबह 8.50 बजे ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। इसके कुछ ही देर बाद राहुल ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। करीब 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर केदारनाथ पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि वह सिर्फ भगवान के दर्शन करने के लिए आए हैं, उन्होंने कुछ मांगा नहीं है। यहां आने पर उन्हें बहुत अलौकिक अनुभूति हुई है, जो हमेशा याद रहेगी। राहुल ने कहा कि वह जब किसी मंदिर में जाते हैं तो कुछ मांगते नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को राष्ट्रीय आपदा घोषित करते हुए प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के उद्देश्य से अग्रिम रुप से एक हजार करोड़ रुपये देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को कहा है कि फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा होने से भारतीय वायु सेना को कुछ राहत मिलेगी। इन विमानों को दो वर्ष में वायुसेना में शामिल किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला घोटाला मामले में राहत मिल गई है। उच्चतम न्यायालय ने ओडिशा में तालाबीरा 2 कोल ब्लॉक को हिंडाल्को कंपनी को आवंटित करने संबंधी मामले में सिंह को बतौर आरोपी तलब करने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है।
जम्मू के कुछ हिस्सों और घाटी के कई स्थानों में मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन से मारे गए छह अन्य लोगों के शव मंगलवार को बरामद किए गए और इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में वर्षा और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 16 हो गई है।
विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार पर घाटी में बाढ की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर राहत अभियानों में अनावश्यक विलंब करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को विधानसभा के बहिर्गमन कर दिया।
बिन मौसम बरसात ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। मार्च महीन में हुई भारी बारिस से किसानों फसल को नुकसान पहुंचा दिया है जिससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिस से हुए नुकसान के बाद एक किसान ने आत्महत्या कर ली।